Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aishwarya Rai Bachchan ने बेटी आराध्या संग ऐसे सेलिब्रेट किया क्रिसमस, तस्वीर साझा कर दी लोगों को बधाई

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sun, 25 Dec 2022 12:29 PM (IST)

    ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर साझा की है जिसमें बेटी आराध्या बच्चन के साथ सेल्फी लेती हुई दिख रही ...और पढ़ें

    Aishwarya Rai Bachchan celebrated Christmas with daughter Aaradhya.
    Aishwarya Rai Bachchan celebrated Christmas with daughter Aaradhya.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सितारे हर त्योहार का खास अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन बात जब क्रिसमस की होतो पूरी इंडस्ट्री एक अलग ही रंग में रंगी नजर आती है और अपने मस्ती भरे अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ते। साथ ही अपने चाहने वालों को अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कर शुभकामनाएं भी देते हैं।

    अब रविवार को ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा कर फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। इस तस्वीर में पूर्व ब्यूटी क्वीन के साथ उनकी बेटी आराध्या भी नजर आ रही है। इस दौरान मां-बेटी की ये जोड़ी अपने हाथों में एक बुके भी लिए हुए दिख रही हैं।

    बेटी संग सेलिब्रेट किया क्रिसमस

    ऐश्वर्या ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपने चाहने वालों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, मेरी क्रिसमस। इस क्रिसमस पर ईश्वर सभी को ढेर सारा प्यार, शांति, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य के रूप में आशीर्वाद दे। एक्ट्रेस द्वारा शेयर इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोगों खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूरी बच्चन फैमिली को क्रिमसम की मुबारकबाद दे रहे हैं।

    Aaradhya

    क्रिसमस वेकेशन पर निकलीं एक्ट्रेस?

    वहीं, सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक वीडियो और वायरल हो रहा है, जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट के अंदर जाती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐश्वर्या अपनी बेटी और पिता के साथ क्रिसमस वेकेशन पर निकल गई हैं।

    खबरें और भी

    टीम की जीत पर किया डांस

    हाल ही में ऐश्वर्या और आराध्या की जोड़ी को प्रो कबड्डी लीग 2022 के फाइनल मैच में देखा गया था, जहां अपनी टीम जयपुर पिंकपैथर के लीग जीतने पर आराध्या ने मां और पिता अभिषेक बच्चन के साथ जमकर डांस किया था।

    ऐश्वर्या राय बच्चन का वर्कफ्रंट

    बात अगर ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। बीते दिनों उन्होंने मणिरत्नम की ड्रीम फिल्म पोन्नियन सेल्वन पार्ट-1 में देखा गया था, जिसमें उन्होंने रानी नंदिनी की भूमिका निभाई है। जबकि कार्तिक शिवकुमार और जयम रवि ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली शानदार सफलता के बाद निर्माताओं ने पीएस-1 के दूसरे पार्ट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

    यह भी पढ़ें: Main Atal Hoon: अलट बिहारी वाजपेयी के दमदार किरदार में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, सामने आई फिल्म की रिलीज डेट