विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साये की तरह बेटी आराध्या को हमेशा साथ रखती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Wed, 04 Jul 2018 09:52 AM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 08:19 AM (IST)

पार्टियों से लेकर कान फ़िल्म फेस्टिवल तक में मॉम के साथ दिखती रही हैं आराध्या..

साये की तरह बेटी आराध्या को हमेशा साथ रखती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
साये की तरह बेटी आराध्या को हमेशा साथ रखती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी तमाम व्यस्तताओं के बीच बेटी आराध्या के लिए भी पूरा समय निकालती हैं। ऐश्वर्या जहां कहीं भी जाती हैं उनकी कोशिश यही रहती है कि आराध्या उनके साथ ही रहे! ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि साये की तरह बेटी आराध्या को हमेशा अपने साथ रखती हैं ऐश्वर्या राय बच्चन! इस बीच इन दोनों की लेटेस्ट तस्वीरें मंगलवार देर शाम मुंबई एयरपोर्ट से आई हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फ़िल्म ‘फन्ने ख़ान’ को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस फ़िल्म में जहां एक तरफ फन्ने ख़ान की भुमिका में अनिल कपूर हैं तो वहीं राजकुमार राव भी ऐश्वर्या के साथ नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म में ऐश्वर्या एक सिंगर के किरदार में हैं। फ़िल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है और इन सबके बीच ऐश्वर्या बेटी आराध्या का भी पूरा ख्याल रख रही हैं। शूटिंग के दौरान भी आराध्या कई बार अपनी मॉम के साथ होती हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में आप देख सकते हैं मुंबई एयरपोर्ट पर मां-बेटी की यह जोड़ी कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुईं, जिसमें दोनों बेहद खुश नज़र आ रहे हैं! 

यह भी पढ़ें: 'संजू' की रिकॉर्डतोड़ कामयाबी से गदगद रणबीर कपूर समेत पूरी टीम ने मनाया जश्न, देखें तस्वीरें

ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के कितने करीब हैं अगर आप यह समझना चाहते हैं तो ऐश्वर्या राय बच्चन का इन्स्टाग्राम पेज देख सकते हैं। गौरतलब है कि ऐश्वर्या ने हाल ही में इन्स्टा पर अपना अकाउंट बनाया है और ख़ास बात यह है कि अगर आप ऐश्वर्या का इन्स्टा पेज देखें तो नब्बे प्रतिशत तस्वीरों में आपको आराध्या ही दिखेंगी। ज़ाहिर है हर मां-बेटी की तरह ही ऐश और आराध्या भी काफी क्लोज़ हैं। कहा जाता है कि मां-बेटी का रिश्ता बेहद स्पेशल होता है और एयरपोर्ट से आई इन तस्वीरों में भी आप बेटी आराध्या का हाथ थामे ऐश्वर्या को देखकर इस बात का अंदाज़ा लगा सकते हैं! 

अमिताभ बच्चन की 6 साल की पोती आराध्या तमाम स्टार डॉटर्स  के बीच भी काफी पॉपुलर है। आप देख सकते हैं पिंक कलर के ड्रेस में आराध्या बेहद प्यारी लग रही हैं, जबकि ऐश्वर्या ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ है।बता दें कि हाल ही में एक ज्योतिष ने यह भविष्यवाणी कर सबको चौंका दिया कि आराध्या एक दिन प्रधानमंत्री भी बन सकती हैं। ख़बर के मुताबिक हैदराबाद के ज्योतिषी डी. ज्ञानेश्वर ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए आराध्या के मां-बाप को उनका नाम बदलकर रोहिणी कर देना चाहिए। इससे उनके सितारों पर असर पड़ेगा? इस ख़बर के बाद आराध्या एक बार फिर से लाइमलाइट में हैं!

बता दें कि हाल ही में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई पार्टी में भी ऐश्वर्या पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ पहुंची थीं। उससे पहले आपको याद होगा कान फ़िल्म फेस्टिवल के दौरान भी ऐश्वर्या आराध्या के साथ ही फ़्रांस गयी थीं। ज़ाहिर है ऐश्वर्या अपना ज्यादा से ज्यादा वक़्त बेटी के साथ बीताना पसंद करती हैं। बेटी के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने आराध्या का ख्याल रखने के लिए फ़िल्मों से पांच साल लंबा ब्रेक भी लिया था। आराध्या को लेकर मीडिया से लेकर फैंस तक में एक उत्सुकता बनी रहती है। 

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की मॉम नीतू सिंह के चेहरे पर भी दिखी ‘संजू’ की कामयाबी की चमक, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

ऐश्वर्या के फ़िल्मों की बात करें तो साल 2016 में रणबीर कपूर के साथ ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नज़र आने के बाद इस साल वो ‘फन्ने ख़ान’ में दिखने वाली हैं। यह फ़िल्म एक म्यूज़िकल कॉमेडी फ़िल्म है जो 3 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।