Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तलाक की खबरों के बीच जलसा पहुंचीं Aishwarya Rai Bachchan, स्कूल ड्रेस ने नजर आईं आराध्या

    Updated: Tue, 03 Sep 2024 11:13 AM (IST)

    Abhishek Bachchan और Aishwarya Rai Bachchan काफी समय से अपने अलग होने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। दोनों साथ में स्पॉट भी नहीं किए जाते हैं। अनंत अ ...और पढ़ें

    ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं जलसा
    ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं जलसा

    HighLights

    1. अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को हुए 17 साल
    2. साल 2007 में हुई थी अमिताभ के बेटे की शादी
    3. अभिषेक-ऐश्वर्या के अलग होने की है अफवाह

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। काफी समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। कई फंक्शन्स में इन्हें अलग-अलग स्पॉट किया गया जिसकी वजह से इस तरह की खबरों को और बल मिला। हालांकि इसके बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

    वहीं पिछले दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही थी जिसमें अभिषेक के हाथ से सगाई की अंगूठी कहीं गायब दिख रही थी। लेकिन अब हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी बेटी आराध्या के साथ जलसा में स्पॉट हुईं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैन्स इस पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

    जलसा में नजर आईं एश्वर्या राय

    इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने शेयर किया है जिसमें अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन स्कूल यूनिफॉर्म में कार से बाहर आती दिखाई दे रही हैं। वहीं ऐश्वर्या ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर काफी सीरियस रिएक्शन हैं। वह दूसरी साइड से उतरकर आराध्या के आने का इंतजार करती हैं। यहां पर गौर करने वाली बात ये है कि दोनों अभिषेक बच्चन की उसी कार से उतरीं,जिसे हाल ही में एक्टर ने खरीदा था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    यह भी पढ़ें: अभिषेक-ऐश्वर्या के तलाक की खबरों के बीच Big B ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा - कुछ नया कहने को नहीं है तो

    कहां से शुरू हुआ सारा मामला

    दरअसल इस साल जुलाई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अभिषेक और ऐश्वर्या ने अलग-अलग एंट्री की थी। अभिषेक जहां परिवार के शाथ नजर आए वहीं एश्वर्या बेटी के साथ अकेले फंक्शन में मौजूद दिखीं। इसके बाद से ही लोगों ने इस तरह की अटकलें लगाना शुरू कर दिया था। हालांकि फंक्शन के अंदर की जो तस्वीरें वायरल हुई थीं उन्हें देखकर पता लगा कि ऐश्वर्या और अभिषेक अंदर एक साथ बैठे थे। हालांकि शादी के तुरंत बाद ऐश्वर्या फिर अभिषेक के बिना इंटरनेशनल ट्रिप पर निकल गईं। अभिषेक भी हाल ही में ऐश्वर्या के बिना पेरिस गए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: क्या अभिषेक ने निकाल दी शादी की अंगूठी? फिर सुर्खियां बटोर रहीं ऐश्वर्या से अलग होने की खबरें