Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऐश्वर्या राय के फेमस गाने Kajra Re पर लड़की ने लगाया जोरदार ठुमका, वायरल हुआ रील वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 27 Apr 2023 07:18 PM (GMT+05:30)

    Kajra Re Viral Reel Video बंटी और बबली फिल्म के गाने कजरा रे पर एक लड़की ने रील वीडियो बनाया है। इसे काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो वायरल हो गया ह ...और पढ़ें

    Kajra Re Viral Reel Video, Kajra Re Viral Video
    Kajra Re Viral Reel Video, Kajra Re Viral Video

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kajra Re Viral Reel Video: ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का डांस किया हुआ गाना कजरा रे आज भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। इस गाने पर आज भी डांसिंग रील बनाए जाते हैं। अब एक लड़की ने इंस्टाग्राम रील बनाया है। उसे इस गाने पर जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। खास बात यह है कि लड़की ने इस गाने पर डांस काफी अलग ढंग से किया है।

    कजरा रे गाने की कोरियोग्राफी काफी अलग ढंग से की है

    लड़की ने कजरा रे गाने की कोरियोग्राफी काफी अलग ढंग से की है। इसके चलते यह गाने पर किए गए स्टेप्स पर काफी उभरकर नजर आ रहे है। लड़की का डांस इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। कई लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट किया है। वहीं, कई लोगों ने लड़की की प्रशंसा की है। लड़की ने ब्लैक कलर का कुर्ता, फटी हुई जींस और स्नीकर शूज पहन रखे हैं। उसके बाल खुले हुए हैं और वह डांस कर रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Hazel 🏳️‍🌈 (@lizzly__)

    कजरा रे बंटी और बबली फिल्म का गाना था

    कजरा रे बंटी और बबली फिल्म का गाना था। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय ने इस गाने में स्पेशल नंबर किया था। वहीं, फिल्म में अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी की अहम भूमिका थी। यह फिल्म अपने जमाने की सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म का रीमेक बनाने की भी तैयारी चल रही है। वहीं, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर हेजल नामक एक यूजर ने पोस्ट किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by 𝐀𝐘𝐄𝐒𝐇𝐀 (@mera.dil.ye.pukare)

    कजरा रे गाने पर बने वीडियो को 39 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं

    वीडियो की शुरुआत में लड़की कैमरा ग्राउंड पर रखती है। इसके बाद जब गाना शुरू होता है, वह गाने पर डांस करती नजर आती है। यह वीडियो 9 अप्रैल को शेयर किया गया है। तबसे इसे 39 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है। इससे पहले भी कई फिल्मी गानों पर रील बनाए गए हैं जो कि काफी पसंद किए गए हैं। हाल ही में, पाकिस्तान में एक लड़की ने मेरा दिल यह पुकारे आजा पर डांस कर सभी का ध्यान आकर्षित किया था। इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था। हालांकि, इसके डीजे वर्जन पर पाकिस्तानी लड़की ने डांस किया था।

    खबरें और भी