Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cannes 2023: ऐश्वर्या राय की फेस्टिवल से आई पहली फोटो, ट्रांसपैरेंट हाई हील्स पर टिकी सभी की नजरें

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 18 May 2023 08:05 PM (GMT+05:30)

    Aishwarya Rai Cannes 2023 Look ऐश्वर्या राय बच्चन कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में भाग लेने पहुंची है। इसमें कई कलाकार भाग ले रहे है। ऐश्वर्या राय का लुक ...और पढ़ें

    Aishwarya Rai Cannes 2023 Look, Aishwarya Rai
    Aishwarya Rai Cannes 2023 Look, Aishwarya Rai

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aishwarya Rai Cannes 2023 Look: कांस फिल्म फेस्टिवल 2023 में अब ऐश्वर्या राय ने अपनी पहली झलक दी है। इस फेस्टिवल में वह अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आएंगी। उन्होंने ग्रीन कलर की वैलेंटिनो आउटफिट पहन रखी है। ऐश्वर्या राय ने कांस 2023 के पहले अपीयरेंस में स्पेशल शिमरी ग्रीन खप्तान आउटफिट पहन रखा है। यह वैलेंटिनो का है। 

    ऐश्वर्या राय का आउटफिट पर किसी का भी ध्यान आकर्षित कर सकता है

    एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का आउटफिट पर किसी का भी ध्यान आकर्षित कर सकता है। इस बीच उनकी हाई हील्स चर्चा का विषय बनी हुई है। ऐश्वर्या राय फिल्म जर्नलिस्ट अनुपमा चोपड़ा के साथ पोज कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने केप स्टाइल गाउन पहन रखा है। उन्होंने मैट फिनिश वाला मेकअप कर रखा है। उन्होंने डार्क लिपस्टिक लगा रखी है। उनके बाल खुले हुए हैं और वह पोज देती हुई नजर आ रही है। उन्होंने पीवीसी हाई हील्स पहन रखी है। कई लोगों ने उनकी फोटो पर प्रतिक्रिया दी है।

    ऐश्वर्या राय फेस्टिवल में बेटी आराध्या बच्चन के साथ भाग लेने पहुंची है

    ऐश्वर्या राय फिल्म फेस्टिवल में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ भाग लेने पहुंची है। उनका कांस में जोरदार स्वागत किया गया। एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों का एयरपोर्ट पर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। इसके पहले जब वह कांस के लिए निकली थी, तब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ऐश्वर्या राय कांस फिल्म फेस्टिवल में लगातार 2002 से भाग ले रही हैं। उन्होंने इस अवसर पर कई लोकप्रिय डिजाइनरों की डिजाइन किए हुए कपड़े पहने हैं। इनमें सब्यसाची का नाम भी शामिल है। ऐश्वर्या राय के अलावा सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, उर्वशी रौतेला ने भी फेस्टिवल में भाग लिया है।

    ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नीइन सेल्वन 2 आई थी

    एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को हाल ही में, फिल्म पोन्नीइन सेल्वन 2 देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। यह फिल्म का दूसरा भाग था। फिल्म में त्रिशा कृष्णन की भी अहम भूमिका थी। यह फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से अधिक का कमाई कर चुकी है। इस फिल्म में उनकी दोहरी भूमिका थी।

    खबरें और भी