विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्कर में पहुंचा Aishwarya Rai का 'जोधा अकबर' का लहंगा, क्या है वजह?

Published: Tue, 24 Dec 2024 05:48 PM (GMT+05:30)

ऐश्वर्या राय का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में आता है। आज भी लोग उनकी खूबसूरती के कायल हैं। अब ...और पढ़ें

म्यूजियम में डिस्पले किया जाएगा ऐश्वर्या राय का लहंगा
म्यूजियम में डिस्पले किया जाएगा ऐश्वर्या राय का लहंगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2008 में आशुतोष गोवारिकर की पीरियड ड्रामा फिल्म जोधा अकबर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय काफी ज्यादा खूबसूरत लगी थीं। इस दौरान उन्होंने एक रेड कलर का आइकॉनिक लहंगा पहना था जिसे डिजाइनर नीता लुल्ला ने तैयार किया था।

म्यूजियम में रखा जाएगा ऐश्वर्या का लहंगा

अब इस लहंगे के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इस लहंगे को अकादमी संग्रहालय की कलर इन मोशन प्रदर्शनी में रखा गया है। प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों के लिए मशहूर अकादमी ने हाल ही में घोषणा साझा की और प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया। अकादमी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर ऐश्वर्या राय का ये लुक शेयर किया है। इस लहंगे को एक्ट्रेस ने अपनी शादी के समय पहना था जिसे उन्होंने भारी भरकम ज्वेलरी के साथ पेयर किया था।

यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai के लिए प्रोटेक्टिव हुए Abhishek...कभी दुपट्टा संभालते, तो कभी कंधे पर हाथ रखे आए नजर

View this post on Instagram

A post shared by The Academy (@theacademy)

एकेडमी ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी 

वीडियो शेयर करते हुए एकेडमी ने लिखा, “ये लहंगा एक क्वीन पर एकदम फिट होता है, जो कि सिल्वर स्क्रीन के लिए डिजाइन किया गया था। जोधा अकबर (2008) में ऐश्वर्या राय की शादी का ये रेड वेडिंग लहंगा आज भी लोगों को बहुत पसंद आता है। इसकी खूबसूरत जरदोजी की कढ़ाई, सदियों पुरानी कला को दर्शाती है और ज्वैलरी की एक बेहतरीन क्वालिटी भी दिखाती है। आप जब इसे करीब से देखेंगे तो इसमें एक मोर बना हुआ भी नजर आएगा, जो कि भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। ये पूरी तरह हीरे-जवाहरात से बना हुआ है। नीता लुल्ला ने सिर्फ एक कॉस्ट्यूम नहीं डिजाइन की है, बल्कि ये भारत की विरासत का प्रतीक है।”

वहीं फैन्स भी कमेंट सेक्शन में ऐश के लिए चीयर करने लगे। एक यूजर ने लिखा,"आखिरकार प्रतिष्ठित भारतीय फिल्में अकादमी पेज पर फीचर हो रही हैं।" दूसरे ने लिखा- फाइनली ऐश्वर्या राय की मूवी पर किसी ने ध्यान दिया।

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई लापता लेडीज

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) की बात करें तो, इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में 97वें अकादमी पुरस्कारों के लिए भारत की तरफ से किरण राव द्वारा निर्देशित लापता लेडीज को भेजा गया था जोकि शॉर्टलिस्ट नहीं हो पाई। यह फिल्म अब ऑस्कर की रेस में नहीं है।

हालांकि भारत के लिए अभी भी आशा की एक किरण बाकी है। गुनीत मोंगा की अनुजा अभी भी दौड़ में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच एक-साथ इवेंट में दिखे Abhishek-Aishwarya, सबकी बोलती हुई बंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।