Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'वह हमेशा मेरे साथ रहेगी', IIFA में बेटी का हुआ जिक्र तो Aishwarya Rai ने दिया जबरदस्त जवाब; वीडियो वायरल

    Updated: Sat, 28 Sep 2024 07:50 AM (GMT+05:30)

    27 सितंबर से अबु धाबी में इंटरनेशनल इंडिया फिल्म एकेडमी यानी आईफा उत्सवम शुरू हो गया है। इस अवॉर्ड फंक्शन में ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) अपनी बेटी आ ...और पढ़ें

    आराध्या के जिक्र पर बोलीं ऐश्वर्या राय। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    आराध्या के जिक्र पर बोलीं ऐश्वर्या राय। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आईफा में बेटी के साथ शामिल हुईं ऐश्वर्या राय
    2. बेटी संग पेरिस फैशन वीक में भी गई थीं ऐश्वर्या
    3. 11 साल की हैं ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मां बनने के बाद कई महिलाओं की प्रायोरिटीज बच्चों के ऊपर शिफ्ट हो जाती हैं। ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का भी मां बनने के बाद यही हाल है। उन्होंने जब से अपनी बेटी आराध्या का अपनी जिंदगी में स्वागत किया है, तब से उन्होंने फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाई और उनकी दिल लगाकर परवरिश की।

    आराध्या बच्चन भी हमेशा साये की तरह अपनी मां ऐश्वर्या के साथ रहती हैं। कोई फैशन इवेंट हो या अवॉर्ड फंक्शन, 11 साल की आराध्या अपनी मां को चीयर करना नहीं भूलती हैं। वहीं, ऐश्वर्या भी अपनी लाडली के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हैं। हाल ही में, उन्होंने बेटी के बारे में जिक्र करने वाले रिपोर्टर को जबरदस्त जवाब दिया।

    आराध्या को लेकर आईफा में जिक्र

    दरअसल, बीती शाम को ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ आईफा नाइट में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत की और जब उनसे बेटी आराध्या को लेकर जिक्र किया गया तो बेधड़क होकर जवाब दिया। एक रिपोर्टर ने ऐश्वर्या से बेटी के बारे में कहा, "आराध्या हमेशा आपके साथ रहती है। वह पहले से ही बेस्ट से सीख रही है।"

    यह भी पढ़ें- तलाक की खबरों के बीच Abhishek Bachchan-Aishwarya Rai का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो वायरल, फैंस ने बताई सच्चाई!

    ऐश्वर्या राय ने काटी रिपोर्टर की बात

    रिपोर्टर की बात सुन ऐश्वर्या राय ने हाथ हिलाते हुए उनकी बात को काटा और कहा, "वह मेरी बेटी है। वह हमेशा मेरे साथ रहेगी।" यह बात सुनकर बगल में खड़ीं आराध्या जोर-जोर से हंसने लगती हैं। मां-बेटी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    ऐश्वर्या राय का आईफा लुक

    आईफा नाइट में ऐश्वर्या ने गोल्डन एंब्रॉयडरी वाली ब्लैक ड्रेस कैरी की थी और रेड लिप्स से अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, उनकी बेटी आराध्या व्हाइट जैकेट, ब्लैक लेगिंग्स और ब्लैक बूट्स में स्टनिंग दिख रही थीं। आईफा से पहले आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या को चीयर करने पेरिस फैशन वीक में भी पहुंची थीं।

    यह भी पढ़ें- जब Aishwarya Rai ने शादी-बच्चे के बाद करियर छोड़ने के सवाल पर दिया था दमदार जवाब, जानकर आप भी करेंगे तारीफ