Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aishwarya Rai Bachchan को आई 'डार्लिंग डैडी' की याद, बेटी आराध्या और मां के साथ शेयर किया पोस्ट

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 10:53 AM (IST)

    Aishwarya Rai Bachchan ने सात साल पहले अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया था। हर साल पिता के जन्मदिन और पुण्यतिथि के मौके पर ऐश्वर्या अपने डार्लिंग डैड ...और पढ़ें

    पिता की याद में ऐश्वर्या राय ने किया ये पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    पिता की याद में ऐश्वर्या राय ने किया ये पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ऐश्वर्या राय ने पिता की याद में किया पोस्ट
    2. पिता पर प्यार बरसाती नजर आईं ऐश्वर्या राय
    3. ऐश्वर्या की बेटी नानू के साथ खेलती आईं नजर

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री सक्रियता बरकरार रखती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपने पिता को याद करते हुए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है।

    ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पिता कृष्णराज राय के बेहद करीब थीं। हालांकि, साल 2017 में ऐश्वर्या के पिता का निधन हो गया था। भले ही अब एक्ट्रेस के पिता इस दुनिया में नहीं हैं। वह हमेशा अपने पिता को याद करते हुए अनदेखी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर ऐश्वर्या ने अपने पिता के लिए एक पोस्ट किया है।

    पिता की याद में ऐश्वर्या ने किया पोस्ट

    19 मार्च 2024 को ऐश्वर्या राय के पिता की पुण्यतिथि थी। इस मौके पर 'पूर्व मिस वर्ल्ड' ने पिता की याद में एक पोस्ट किया। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। पहली फोटो ऐश्वर्या के पिता की फोटो फ्रेम की है। दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस के पिता अपनी नातिन आराध्या को गोद में लिए हुए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb)

    आखिरी फोटो में ऐश्वर्या अपनी मां और बेटी के साथ सेल्फी ले रही हैं। बैकग्राउंड में उनके पिता का फ्रेम रखा है। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय ने कैप्शन में लिखा, "प्रिय डैडी और अज्जा, आपको अनंत रूप से प्यार करती हूं। आपकी सभी दुआओं के लिए धन्यवाद।" 

    यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai Bachchan की दीवानी हुईं Kangana Ranaut, सोशल मीडिया पर बच्चन बहू की तारीफ में कह दी बड़ी बात

    खबरें और भी

    क्या ऐश्वर्या राय की शादीशुदा जिंदगी में है दिक्कत?

    ऐश्वर्या राय बच्चन काफी समय से अपनी मैरिड लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। खबरें हैं कि ऐश्वर्या की अपने ससुराल वालों से नहीं बन रही है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। बीते दिनों श्वेता बच्चन ने अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस जश्न में पूरा बच्चन परिवार शामिल था, लेकिन ऐश्वर्या नहीं पहुंची थीं। इसने चर्चाओं का बाजार और गर्म कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- Abhishek Bachchan की कबड्डी टीम की जीत, 'बहूरानी' ऐश्वर्या राय संग Amitabh Bachchan ने मनाया जश्न, वीडियो वायरल