विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आप मुझे टॉर्चर...' सुबह 5 बजे शूटिंग से परेशान हो गई थीं Aishwarya Rai, मणि रत्नम की फिल्म से जुड़ा है किस्सा

Published: Fri, 20 Feb 2026 01:58 PM (GMT+05:30)

कोरियोग्राफर ब्रिंदा मास्टर ने ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया है। उन्होंने ...और पढ़ें

इरुवर के एक सीन में ऐश्वर्या राय और मोहनलाल (फोटो-इंस्टाग्राम)

इरुवर के एक सीन में ऐश्वर्या राय और मोहनलाल (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय के करियर में मणि रत्नम का अहम योगदान है। उनकी पहली फिल्म इरुवर से लेकर हिंदी फिल्म गुरु तक दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया। कोरियोग्राफर और निर्देशक ब्रिंदा मास्टर, जिन्होंने मणिरत्नम की फिल्मों में काम किया है, ने O2India के साथ बातचीत में ऐश्वर्या राय के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात की।

फिल्म 'इरुवर' के गाने "कन्नई कट्टिकोलाथे" के लिए ऐश्वर्या राय को कोरियोग्राफ करने के बारे में बात करते हुए ब्रिंदा मास्टर ने बताया कि ऐश्वर्या ने ये गाना सुबह 5 बजे शूट किया था और कमाल ही कर दिया।

यह भी पढ़ें- 'ऐश्वर्या को मेरी इजाजत की...', बीवी को लेकर Abhishek Bachchan ने दिया ऐसा जवाब, यूजर्स की बोलती बंद!

पांच बजे होनी थी शूटिंग

ब्रिंदा ने कहा- 'मुझे आज भी वो एक म्यूजिक पीस याद है। उन्होंने क्या कमाल का डांस किया था। वो होटल रिहर्सल के लिए आई थीं। मैंने उन्हें वापस होटल तक छोड़ा भी था। मैं उनकी देखभाल कर रहा था। फिर वो सेट पर आईं, मणिरत्नम ने सुबह 5 बजे का शूट रखा था। उस समय हल्का-हल्का अंधेरा था। उन्हें उठकर तैयार होना पड़ा।'

'उन्होंने तमिल में कहा, 'अय्यो, अय्यो'मैं मरने वाली हूं। हे भगवान, आप लोग मुझे इस तरह टॉर्चर कर रहे हैं।' लेकिन वो एक सीन, वो एक संगीत, वो एक शॉट उनका अभिनय! वो कमाल की डांसर हैं। सभी लड़के, यहां तक कि मोहनलाल भी, उनकी तरफ ही देखते रह गए।'

AIsh (17)

लड़के उनके दीवाने थे - बृंदा

बृंदा मास्टर ने ऐश्वर्या से अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया, जो मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से बहुत पहले की बात है। बृंदा ने बताया, “मैं ऐश्वर्या से फिल्मफेयर में परफॉर्म करते समय मिली थी। उस समय, मुझे लगता है, वह मिस वर्ल्ड भी नहीं बनी थीं। उन्होंने एक विज्ञापन किया था,पेप्सी का विज्ञापन और सभी लड़के उनके दीवाने हो गए थे। जब हम फिल्मफेयर में रिहर्सल कर रहे थे, तब वह एक मॉडल थीं।'

बृंदा ने आगे कहा- 'वह मेरे पास आईं और बोलीं,'तुमने बहुत अच्छा डांस किया।' मुझे नहीं पता उन्हें याद है या नहीं। उन्होंने कहा, 'तुमने बहुत अच्छा डांस किया।' मैं बहुत खुश हुई। सभी लड़के जलन महसूस कर रहे थे। 'अरे मास्टर, उन्होंने आपकी तारीफ की। वह हमारी तरफ देख भी नहीं रही थीं।'”

AIsh (18)

इरुवर में मोहनलाल के साथ प्रकाश राज, ऐश्वर्या राय, रेवती, गौतमी और तब्बू नजर आए थे।

यह भी पढ़ें- 21 साल पुराना गाना फिल्म से ज्यादा हुआ था पॉपुलर, YouTube पर मिले 721 मिलियन व्यूज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।