Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aitraaz 2 पर बड़ा अपडेट! Priyanka Chopra का नहीं होगा दीदार, ये एक्ट्रेस बनेंगी नई सोनिया?

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 18 Feb 2025 11:00 PM (IST)

    2004 में आई अक्षय कुमार करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ऐतराज एक बड़ी चर्चित फिल्म थी। फिल्म की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था। हाल ही में फिल ...और पढ़ें

    इस एक्ट्रेस को मूवी के लिए किया गया अप्रोच (Photo Credit- Instagram)
    इस एक्ट्रेस को मूवी के लिए किया गया अप्रोच (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. ऐतराज 2 बनाने की तैयारी में हैं सुभाष घई
    2. प्रियंका चोपड़ा नहीं होंगी फिल्म का हिस्सा
    3. इस एक्ट्रेस को मूवी के लिए किया गया अप्रोच

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aitraaz 2 Update: फिल्म निर्माता सुभाष घई ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'ऐतराज' के सीक्वल 'ऐतराज 2' जब से ऐलान किया है दर्शकों में इसकी कास्ट को लेकर कई तरह के सवाल मन में आ रहे हैं। हर कोई जानना चाह रहा है कि मेकर्स इस बार किन कलाकारों को इस मूवी की चेहरा बनाने वाले हैं। इसी कड़ी में एक बड़ा नाम सुनने में आ रहा है जो इसका हिस्सा बन सकती हैं। ये एक्ट्रेस अब तक बॉलीवुड की शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

    सोनिया के किरदार से जीत पाएंगी फैंस का दिल?

    'ऐतराज' में प्रियंका चोपड़ा के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। भले ही फिल्म में उनके रोल एक विलेन का था मगर उनकी बोल्डनेस और बेबाक अंदाज पर फैंस फिदा हो गए थे। अब इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, ऐतराज 2 के लिए तापसी पन्नू का नाम सामने आ रहा है।

    Photo Credit- IMDb

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तापसी को फिल्म के सीक्वल की स्क्रिप्ट दी गई है। हालांकि अभी तक ये कन्फर्म नहीं हुआ है कि वो इसका बन रही हैं। अगर वो पिक्चर का हिस्सा बनती हैं तो तापसी को फिल्म में देखना काफी मजेदार होगा।

    ये भी पढ़ें- ईद से पहले Sikandar का बड़ा धमाका, Salman Khan के नए पोस्टर में छुपा है फैंस के लिए सरप्राइज

    प्रियंका ने दिखाया था कमाल

    सुभाष घई ने पिछले साल नवंबर में फिल्म का ऐलान किया था। फिल्म पर बात करते हुए उन्होंने प्रियंका की भी खूब तारीफ की थी और सोशल मीडिया पर लिखा था, 'बोल्ड ऐंड ब्यूटीफुल। प्रियंका वे डेयर किया और कर के दिखाया।

    खबरें और भी

    Photo Credit- IMDb

    यही वजह है कि फिल्म के दिवाने 20 साल बाद भी उनको भूल नहीं पाए हैं।' प्रियंका चोपड़ा के अलावा ऐतराज में अक्षय कुमार और करीना कपूर ने काम किया था। तापसी पन्नू का नाम भले ही फिल्म के लिए सामने आ रहा है मगर अभी  तक मेकर्स ने ये तय नहीं किया वो मूवी में किसे कास्ट करने वाले हैं।

    तापसी पन्नू का वर्क फ्रंट

    तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिर आई हसीन दिलरुबा में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी और सनी कौशल नजर आए थे। इसके अलावा अभिनेत्री जल्द ही गांधारी में नजर आने वाली हैं। गांधारी का निर्देशन देवाशीष मखीजा कर रहे हैं। ये कहानी एक मां का जर्नी को दिखाने वाली है। vareity की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स हैं। 

    ये भी पढ़ें- "औरतों की सुरक्षा पर थोड़ा ध्यान दो", Bigg Boss 18 की एक्स कंटेस्टेंट के साथ मुंबई में हुआ भयानक हादसा