Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nysa Devgan Birthday: अजय और काजोल ने कुछ इस अंदाज में बेटी को किया बर्थडे विश, शेयर खास तस्वीरे

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 20 Apr 2023 12:38 PM (IST)

    Nysa Devgan Birthday नीसा देवगन 20 अप्रैल को अपना 20वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अजय और काजोल ने अपनी लाडली को विश किया है। इसके अलावा मासी तन ...और पढ़ें

    Ajay And Kajol, Nysa Devgan, Nysa Devgan Happy Birthday
    Ajay And Kajol, Nysa Devgan, Nysa Devgan Happy Birthday

     नई दिल्ली, जेएनएन। Nysa Devgan Birthday: अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन 20 अप्रैल को अपना 20वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अजय और काजोल ने अपनी लाडली को विश किया है। अजय ने जहां न्यासा को अपना गौरव बताया है, तो वहीं काजोल ने उनके लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

    काजोल ने बेटी के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

    काजोल अपनी बेटी नीसा संग एक फोटो शेयर की है, जिसमे मां और बेटी का खास बॉन्ड नजर आ रहा है। ये फोटो नीता मुकेश अंबानी कल्चरल इवेंट की एक है जिसमे नीसा और काजोल ऑफ व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा- ‘यह हम और हमारी हमेशा की कहानी है। तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर, माइंड और तुम खूबसूरत दिल। लव यू बेबी गर्ल। तुम यूं ही मुस्कुराओ हसो और हमेशा मेरे साथ रहो।’

    View this post on Instagram

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

    अजय देवगन बोले- तुम पर गर्व है

    यह तो सभी जानते हैं कि अजय देवगन अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। खासतौर से वह अपनी बेटी न्यासा को लेकर बेहद प्रटेक्टिव हैं। जन्मदिन के इस मौके पर अजय ने सोशल मीडिया पर नीसा संग एक फोटो कोलाज शेयर करते हुए अजय ने लिखा- ‘पिता को तुम पर गर्व है। हैप्पी बर्थडे बेबी।’ शेयर की तस्वीरों में न्यासा और अजय दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं।

    2003 में हुआ था नीसा का जन्म

    काजोल ने साल 1999 में अजय देवगन से गुपचुप शादी रचाई थी और के 4 साल बाद 20 अप्रैल 2003 बेटी नीसा को जन्म दिया था। वहीं साल 2010 में काजोल दूसरी बार मां बनी थी और बेटे युग को जन्म दिया। नीसा ने अपनी पढ़ाई सिंगापुर में की है।

    खबरें और भी