यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Phool Aur Kaante 32 Years: कॉलेज की लड़की गाने पर लोगों ने उड़ाए थे थिएटर में पैसे, अजय देवगन ने कर लिए थे जमा
Phool Aur Kaante 32 Years फूल और कांटे (Phool Aur Kaante) आज ही के दिन 32 साल पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म से अजय देवगन ने पर्दे पर डेब्यू किया था। ए ...और पढ़ें

HighLights
- अजय देवगन की 'फूल और कांटे' को पूरे हुए 32 साल
- 'फूल और कांटे' से एक्टर ने किया था डेब्यू
- फिल्म की स्टोरी के साथ-साथ गानें भी हुए थे हिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Phool Aur Kaante 32 Years: अजय देवगन (Ajay Devgn) और मधु (Madhoo) की फिल्म 'फूल और कांटे' (Phool Aur Kaante) तो आपको याद ही होगी। आज इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 32 साल हो गए है।
इस खास मौके पर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अपनी मूवी के पलों को याद करते हुए कुछ पोस्ट साझा किया है। इसके अलावा एक्टर ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह फिल्म से जुड़ा मजेदार किस्सा भी सुना रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हवा में उड़ती गाड़ियों के बीच होगा अजय देवगन का एंट्री सीन, Singham Again से सामने आई धमाकेदार फोटो
अजय देवगन ने किया पोस्ट
फिल्म 'फूल और कांटे' (Phool Aur Kaante) 22 नवंबर साल 1991 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) और मधु (Madhoo) की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी। दोनों का पर्दे पर इसी मूवी से डेब्यू भी हुआ था।
ये फिल्म अपनी स्टोरी के साथ-साथ म्यूजिक की वजह से भी खूब हिट हुई थी। इस फिल्म का गाना 'मेरे कॉलेज की एक लड़की' को लोगों ने खूब पसंद किया था। आज भी ये गाना लोगों के दिलों पर छाया हुआ है। अब इस गाने को लेकर खुद एक्टर ने एक किस्सा साझा किया।
खबरें और भी
View this post on Instagram
लोगों ने उड़ाए थे सिनेमा हॉल में पैसे- अजय
अजय ने अपनी वीडियो में कहा है कि, 'फिल्म का प्रीमियर गैलेक्सी सिनेमा में हुआ था। वह पहले से ही एक शो चल रहा था जो जैमिनी में था। मेरी फिल्म के सारे टिकट बिक गए थे। तो मैं भी थियेटर के आगे वाली रो में जाकर बैठा।
जैसी ही स्क्रीन पर मूवी का गाना 'कॉलेज की लड़की' शुरू हुआ तो वहां मौजूद लोगों ने पैसे उड़ाए और हर कोई इस गाने पर झूम रहा था। मैंने वो पैसे उठाकर रख लिए और घर आकर उन्हें फ्रेम करवाया क्योंकि, यह मेरे लिए बहुत खास पल था।