विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेरिस में अपना बर्थडे कुछ यूं मनाया फैमिली मैन अजय देवगन ने, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Updated: Wed, 04 Apr 2018 07:27 AM (IST)

अजय जल्द ही 'टोटल धमाल' और एक अनटाइटल्ड फ़िल्म की शूटिंग में बिजी हो जायेंगे। जबकि उनकी पत्नी और अभिनेत्री काजोल शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म 'ज़ीरो' में नज़र आने वाली हैं।

पेरिस में अपना बर्थडे कुछ यूं मनाया फैमिली मैन अजय देवगन ने, देखें तस्वीरें
पेरिस में अपना बर्थडे कुछ यूं मनाया फैमिली मैन अजय देवगन ने, देखें तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक अजय देवगन ने सोमवार को अपना बर्थडे फ्रांस की राजधानी पेरिस में मनाया। इस मौके पर अजय अपने पूरे परिवार के साथ थे। फ्रांस से आई उनकी तस्वीरों को देख कर यह कहना गलत न होगा कि अजय देवगन एक फैमिली मैन हैं।

हाल ही आप सबने अजय देवगन को ‘रेड’, ‘बादशाहो’ और ‘गोलमाल अगेन’ जैसी हिट फ़िल्मों में देखा है। इतने सालों के बाद भी अजय देवगन का स्टारडम आज भी कायम है ऐसे में ज़ाहिर है उनकी इस कामयाबी में उनके परिवार का भी खासा योगदान रहा है। बहरहाल, अपने बर्थडे पर अजय देवगन पत्नी काजोल और दोनों बच्चों बेटी न्यासा और बेटे युग के साथ बेहद हैप्पी मूड में कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए हैं।

यह भी पढ़ें: परफेक्ट एक्टर और फ़िल्म मेकर ही नहीं परफेक्ट फैमिली मैन हैं अजय देवगन, देखिये तस्वीरें

ऊपर की इस फोटो को देखकर समझा जा सकता है कि फ्रांस में अभी सर्दियों का मौसम है और इसलिए अजय, काजोल और बाकी सभी वूलेन कपड़ों में नज़र आ रहे हैं। बहरहाल, बता दें कि अपने जन्मदिन पर ही अजय देवगन ने एक बड़ी घोषणा भी की है। उनकी फ़िल्म ‘सिंघम’ अब पंजाबी में बनेगी जो अगले साल रिलीज़ होगी और अजय खुद इस फ़िल्म के निर्माता होंगे। उन्होंने खुद इस फ़िल्म का यह पहला पोस्टर जारी कर यह ख़बर सबको दी है। 

यह भी पढ़ें: किफायती और कामयाब अजय देवगन... जन्म दिवस विशेष

 

 

 

Punjab Da Sher @parmishverma @kumarmangatpathak @abhishekpathakk #ADFFilms @panorama_studios

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

इन सबके बीच बता दें कि अजय जल्द ही 'टोटल धमाल' और एक अनटाइटल्ड फ़िल्म की शूटिंग में बिजी हो जायेंगे। जबकि उनकी पत्नी और अभिनेत्री काजोल शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म 'ज़ीरो' में नज़र आने वाली हैं।