Drishyam 3 के बाद भी नहीं खत्म होगा सस्पेंस का खेल, अजय देवगन की फ्रेंचाइजी पर आया अपडेट
सुपरस्टार अजय देवगन की बहुचर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी दृश्यम 3 की रिलीज से पहले चौथे पार्ट भी अपडेट आ गया है।

अजय देवगन की दृश्यम फ्रेंचाइजी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
जारी रहेगा दृश्यम के सस्पेंस का खेल
दृश्यम 3 के बाद आएगी फिल्म
इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता के तौर पर अजय देवगन (Ajay Devgn) को जाना जाता है। उनके एक्टिंग करियर की सबसे सफल मूवी फ्रेंचाइजी के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें दृश्मय का नाम जरूर शामिल होता है।
हाल ही में अजय ने दृश्यम 3 (Drishyam 3) का नए टाइटल दृश्यम : द कंक्लूजन’ के साथ एलान किया है, जिससे ये कयास लग रहे हैं कि शायद ये इस सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी की आखिरी पार्ट होगा। लेकिन मेकर्स ने इसको लेकर कुछ और ही प्लान कर रखा है।
नहीं खत्म होगी दृश्यम फ्रेंचाइजी
हाल ही में अजय ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ फिल्म की प्रदर्शन तिथि की घोषणा की। जिसके बाद सामने आए फिल्म के नए शीर्षक ‘दृश्यम : द कंक्लूजन’ ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
यह भी पढ़ें- 'गरुड़ पुराण' पर आधारित होगी Ajay Devgn की नई फिल्म, 21 साल बाद हॉरर थ्रिलर में बनेंगे विलेन?
-1787798495181.webp)
इससे लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि फिल्म बाहुबली : द कंक्लूजन की तरह यह अजय देवगन अभिनीत दृश्यम फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होगी। हालांकि, निर्माताओं ने स्पष्ट कर दिया है कि इस फिल्म से फ्रेंचाइजी खत्म नहीं होगी। सूत्रों के अनुसार, निर्देशक अभिषेक पाठक तथा निर्माता कुमार मंगत पाठक दृश्यम फ्रेंचाइजी को आगे भी बढ़ाएंगे, लेकिन एक नई कहानी के साथ।
Har insaan ka nazariya alag hota hai… mere liye meri family hi sab kuch hai.#DrishyamTheConclusion in cinemas 2nd October. #Tabu #ShriyaSaran #RajatKapoor @JaideepAhlawat @prakashraaj @AbhishekPathakk @KumarMangat #SanjeevJoshi #AlokJain @AndhareAjit @ishidutta #MrunalJadhav… pic.twitter.com/RqYZMnNAfD
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 24, 2026
यानी निर्माताओं ने निर्णय लिया है कि दृश्यम : द कंक्लूजन में विजय सालगांवकर और उसके परिवार की कहानी पूरी होगी। हालांकि, वो इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरी कहानियों पर भी चर्चा कर रहे हैं। हो सकता है कि अब फ्रेंचाइज से जुड़ी आगे की फिल्मों में नायक का नाम विजय सालगांवकर रहे, लेकिन नायक का परिवार और कहानी नई होगी।
कब रिलीज होगी दृश्यम 3
लंबे समय से फैंस साल 2015 में अजय देवगन अभिनीत फिल्म दृश्यम से शुरू हुई दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि मेकर्स की तरफ से इसकी रिलीज डेट का एलान पहले ही किया जा चुका है, जिसके आधार पर 2 अक्टूबर 2026 को दृश्यम 3 दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
