Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Raid 2: अमय पटनायक बन लौटे अजय देवगन, इस खूंखार विलेन की करेंगे छापेमारी, जानिए कब होगी रिलीज

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 04:03 PM (GMT+05:30)

    वर्सटाइल एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की लीक से हटकर स्क्रिप्ट पसंद करने के लिए जाने जाते हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कुछ ऐसी मूवीज की हैं जिसम ...और पढ़ें

    अजय देवगन फिल्म 'रेड 2'. फोटो क्रेडिट - एक्स प्लेटफॉर्म
    अजय देवगन फिल्म 'रेड 2'. फोटो क्रेडिट - एक्स प्लेटफॉर्म

    HighLights

    1. अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म का एलान
    2. 'रेड 2' में फिर दिखेगी आयकर विभाग की छापेमारी
    3. फिल्म की कास्ट का हुआ खुलासा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के एक्शन हीरो में अजय देवगन (Ajay Devgn) का नाम भी शामिल है। उन्होंने कॉमेडी जॉनर की फिल्मों से अपनी एक अलग ऑडियंस तैयार की है। हालांकि, इसके पहले वह एक्शन फिल्मों से खुद का एक बेस पहले ही तैयार कर चुके थे। 'शैतान' और 'मैदान' के बाद अब उनकी अगली फिल्म 'रेड 2' का एलान हो गया है।

    2018 में राज कुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रेड' रिलीज हुई थी। अब इसी मूवी के सीक्वल का एलान कर दिया गया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने 'रेड 2' फिल्म की रिलीज डेट और कास्ट का खुलासा किया है। इसके साथ ही फिल्म की प्लॉटलाइन और शूटिंग लोकेशन्स का भी खुलासा हो चुका है। 

    'रेड 2' का हुआ एलान

    'रेड' अजय देवगन की टॉप क्लास फिल्मों में से एक है। बुधवार को फिल्म के सीक्वल का एलान किया गया। इस फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर दुश्मन के छक्के छुड़ाते नजर आएंगे। वह एक बार फिर आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में भ्रष्टाचार करने वालों की पोल खोलते हुए उन्हें सबक सिखाते हुए देखे जाएंगे।

    नेगेटिव रोल में होंगे रितेश देशमुख

    रेड 2 फिल्म को भी राज कुमार गुप्ता ही डायरेक्ट करेंगे। इस मूवी में रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) उस व्यक्ति का किरदार निभाएंगे, जिसने अजय की नाक में दम कर दिया है और जिसके काले धंधे का खुलासा पूरे सिस्टम को हिला कर रख देता है। 'रेड' की तरह ही 'रेड 2' भी आयकर विभाग की छापेमारी पर आधारित फिल्म है। मूवी में अजय और रितेश के अलावा वाणी कपूर और रजत कपूर भी होंगे।

    खबरें और भी

    फिल्म की रिलीज डेट हुई लॉक

    'रेड 2' फिल्म को 21 फरवरी, 2025 को रिलीज करने की तैयारी है। मूवी के मेन प्लॉटलाइन की शूटिंग लखनऊ और दिल्ली में होगी। 

    यह भी पढ़ें: Singham Again में 500 राक्षस मचाएंगे आतंक, Ajay Devgn की फिल्म का जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हुआ शूट