यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
India vs AUS Final: काजोल और अजय ने घर पर लिया मैच का मजा, टीम इंडिया के लिए देवगन परिवार ने लगाई जीत की दहाड़
India vs AUS Final इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। मैच देखने के लिए बी टाउन से कई सितारे नरेंद्र मोदी स्टेडियम पह ...और पढ़ें

HighLights
- इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच आज
- अजय देवगन ने फैमिली के साथ पोस्ट की फोटो
- टीम इंडिया की जीत की लगाई दहाड़
एंटरटनेमेंट डेस्क, नई दिल्ली। India vs AUS World Cup 2023: पूरे देश में इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप की दीवानगी देखने को मिल रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच को देखने और टीम इंडिया को सपोर्ट करने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) तक, कई सेलेब्स पहुंचे हैं। वहीं, कुछ सितारे ऐसे भी रहे, जो मैच को लाइव तो नहीं देख सके, लेकिन उसका लाइव टेलीकास्ट घर पर जरूर एन्जॉय किया।
देवगन परिवार ने घर पर देखा मैच
अजय देवगन ने कुछ तस्वीरें इस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वो अपनी फैमिली के साथ टीम इंडिया की जीत के लिए चीयर करते देखे जा सकते हैं। इस फोटों में अजय, काजोल और बेटे युग के साथ ही एक्टर वत्सल सेठ भी नजर आ रहे हैं।
वत्सल ने अजय के साथ 'टार्जन' फिल्म में काम किया था। लिविंग रूम में बैठकर देवगन फैमिली ने इंडिया वर्सेज ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप का मजा लिया। तस्वीर में सभी लोग टीम इंडिया की जर्सी पहने और काफी जोश में नजर आ रहे हैं।
'टीम इंडिया के लिए देवगन की सामूहिक दहाड़'
इस फोटो को अजय देवगन ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'टीम इंडिया के लिए देवगन की सामूहिक दहाड़...ट्रॉफी घर लेकर आओ।' 'सिंघम' एक्टर की पोस्ट पर कई तरह के कमेंट आए हैं। फैंस ने भी टीम इंडिया की जीत की उम्मीद जताई है।
खबरें और भी
कृति खरबंदा ने भी घर पर लिया मैच का मजा
देवगन फैमिली की तरह 'शादी में जरूर आना' एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने भी घर पर मैच का मजा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैच की फोटो शेयर करते हुए टीम इंडिया के लिए अपना सपोर्ट दिखाया है।