Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Maidaan Release: अजय देवगन की 'मैदान' को मिली नई रिलीज डेट, अब इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 21 Jan 2024 05:35 PM (IST)

    Maidaan Release साल 2024 अजय देवगन के नाम होने वाला है। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिनमें से कुछ की रिलीज डेट भी सामने आ गई हैं। अब ऐस ...और पढ़ें

    'मैदान' को मिली नई रिलीज डेट (Photo Credit: X)
    'मैदान' को मिली नई रिलीज डेट (Photo Credit: X)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Maidaan Release: साल 2024 में अजय देवगन की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसमें 'रेड 2' और 'सिंघम अगेन' भी शामिल हैं। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'मैदान' भी इसी साल रिलीज हो सकती है। यह फिल्म काफी समय से प्रोडक्शन में है। अजय देवगन इस मूवी में सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाने वाले हैं।

    सैयद अब्दुल रहीम के मार्गदर्शन में ही भारतीय फुटबॉल टीम ने 1951 और 1962 के एशियाई खेलों में जीत हासिल की थी। फिल्म में अजय इस अप्रतिम नायक की कहानी बताते हैं, जिन्होंने भारतीय फुटबॉल को ऊपर उठाने और देश के लिए प्रशंसा हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें: Raid 2: लोगों को डराने के लिए रितेश देशमुख ने कसी कमर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के बाद अब अजय देवगन से लेंगे पंगा

    'मैदान' को मिली नई रिलीज डेट

    फिल्मांकन पूरा होने और जून 2023 में रिलीज होने की शुरुआती योजना के बावजूद अजय देवगन की इस फिल्म को देरी का सामना करना पड़ा है। अब इसकी रिलीज अप्रैल 2024 में होने की बात कही जा रही है। दरअसल, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट किया है।

    इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'अजय देवगन की 'मैदान' इस ईद आ रही है। 'मैदान' जिसमें अजय देवगन हैं इसे नई रिलीज डेट मिल गई है। अप्रैल 2024 ईद, अमित शर्मा द्वारा निर्देशित'।

    खबरें और भी

    बोनी कपूर ने किया फिल्म का निर्माण

    स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मैदान' भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम युग पर आधारित है। इसका निर्देशन 'बधाई हो' डायरेक्टर अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इनके अलावा मैदान में प्रियामणि, गजराज राव और जाने-माने बंगाली अभिनेता रुद्र नीता घोष भी नजर आ सकते हैं। इस फिल्म का निर्माण बोनी कपूर ने किया है।

    शैतान का पोस्टर किया था शेयर

    इस बीच शुक्रवार को अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आर माधवन और ज्योतिका के साथ अपनी आने वाली फिल्म के टाइटल का खुलासा किया था। उन्होंने रिलीज की तारीख बताने के साथ एक शानदार पोस्टर भी शेयर किया। अजय ने खुलासा किया कि इस फिल्म का नाम शैतान होगा।

    यह भी पढ़ें: Ajay Devgn: सेल्फि क्लिक कराते वक्त फैन ने किया मिसबिहेव, गु्स्साए अजय देवगन ने तुरंत किया यह काम