Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2: अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने 'गदर 2' की सफलता पर किया रिएक्ट, 66 साल के सनी देओल के लिए कही ये बात

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 02:30 PM (GMT+05:30)

    Ajay Devgn- Rohit Shetty Reacts On Gadar 2 गुरुवार को कॉफी विद करण का नया एपिसोड रिलीज किया गया। शो में करण जौहर ने साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्म गदर ...और पढ़ें

    अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने 'गदर 2' की सफलता पर किया रिएक्ट, (X Image)
    अजय देवगन और रोहित शेट्टी ने 'गदर 2' की सफलता पर किया रिएक्ट, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन और रोहित शेट्टी बॉलीवुड की हिट डायरेक्टर और एक्टर की जोड़ी है। गोलमाल से लेकर सिंघम तक, दोनों ने साथ में कई हिट प्रोजेक्ट्स दिए हैं। अब दोनों साथ में करण जौहर के सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे।

    करण जौहर का ये शो बॉलीवुड गॉसिप के लिए जाना जाता है। जहां, होस्ट सेलेब्स से कई फंसा देने वाले सवाल करते हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने अजय देवगन और रोहित शेट्टी से भी कई सवाल किए।

    यह भी पढ़ें- KWK 8: करण जौहर के शो में पहुंचे 'सिंघम' अजय देवगन और रोहित शेट्टी, काजोल- रणवीर सिंह बने 'बली का बकरा'

    66 साल की उम्र में सनी का करिश्मा

    21 दिसंबर को कॉफी विद करण का नया एपिसोड रिलीज किया गया। शो में करण जौहर ने साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्म गदर 2 को लेकर भी अजय देवगन और रोहित शेट्टी से सवाल किया। करण ने बताया कि गदर 2 की सक्सेस ने उन्हें हैरान कर दिया था, क्योंकि 66 साल की उम्र में किसी भी एक्टर के लिए ये करिश्मा करना बहुत बड़ी बात है।

    हैरान हुए करण जौहर

    करण जौहर ने कहा, "गदर 2 की सक्सेस सोच से परे है। मुझे लगता इस पर कोई डॉक्यूमेंट्री बना सकता है कि गदर 2 कैसे शूट की गई, क्योंकि मुझे लगता है कि किसी ने भी शुरुआत में ऐसा नहीं सोचा होगा कि फिल्म 40 करोड़ के साथ ओपनिंग करेगी और 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर डालेगी, और सनी देओल, जो 66 साल के हैं।"

    क्या बोले रोहित शेट्टी ?

    करण जौहर की बात पर रिएक्ट करते हुए रोहित शेट्टी ने कहा, "मुझे लगता कि ये एक ऐसी फिल्म है, जिसे लेकर हर कोई खुश ता। गदर के लिए, सनी देओल के लिए।"

    यह भी पढ़ें- Koffee With Karan से क्यों Shah Rukh Khan ने बनाई दूरी? करण का खुलासा- 'उन्हें दुविधा में नहीं डालना चाहता'

    सिंघम ने कही ये बात

    अजय देवगन ने कहा,  "मैंने सनी से कहा कि शहर में थिएटर्स की जितनी भी चेन है, वहां लोग जश्न मना रहे थे, उन लोगों ने साथ गेट-टूगेदर किया और इसे लेकर बहुत ज्यादा खुश थे।" 

    खबरें और भी