Ajay Devgn का पीछा नहीं छोड़ रहा 'शैतान'! 2 साल बाद सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर के सीक्वल पर आया अपडेट
सुपरस्टार अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी शैतान 2 पर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। ...और पढ़ें
-1772961973924_m.webp)
अजय देवगन की शैतान मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
पूरे हुए शैतान फिल्म के दो साल
सीक्वल पर अजय देवगन का अपडेट
आर माधवन संग फिर आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साल 2024 में सुपरस्टार अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म शैतान को रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की परचम लहराने वाली इस सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर में आर माधवन, ज्योतिक और जानकी बोधिवाला जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी।
उसी दौरान शैतान 2 की आधिकारिक घोषणा भी हुई थी। अब शैतान के सीक्वल को लेकर अजय देवगन की तरफ से लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-
शैतान 2 पर आया अपडेट
8 मार्च 2024 यानी आज ही के दिन फिल्म शैतान को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। ये हॉरर थ्रिलर गुजराती मूवी वश का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला और सुपरहिट साबित हुई। अब शैतान के दो साल पूरे होने की खुशी में अजय देवगन ने पार्ट 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है।
यह भी पढ़ें- क्या Maa का सीक्वल लेकर आ रही हैं काजोल? अजय देवगन की शैतान के साथ हो सकता है क्रॉसओवर

अजय ने आर माधवन संग एक इंस्टाग्राम ट्रेंड को फॉलो करते हुए AI वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- शैतान और उसके लड्डू पीछा ही नहीं छोड़ रहे हैं। अजय देवगन के इस पोस्ट से ये साफ जाहिर होता है कि वह शैतान 2 की तैयारियों में लगे हुए हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग को लेकर ताजा जानकारी भी शेयर की जा सकती है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
बता दें कि अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में शैतान 2 का भी नाम शामिल है। पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन करते हुए 150 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन कर सफलता हासिल की थी।
वनराज कश्यप लेगा बदला
फिल्म शैतान में आर माधवन ने तांत्रिक वनराज कश्यप का रोल प्ले किया था, जो लड्डू को खिलाकर लड़कियों का काली शक्तियों के दम पर वशीकरण कर लेता था। इसमें कबीर ऋषि (अजय देवगन) की बेटी जाह्नवी (जानकी बोधिवाला) भी शामिल रहती है। कबीर अपने बेटी और परिवार को बचाने के लिए वनराज की अक्ल ठिकाना लगाता है और उसे बंदी बना लेता है। अब देखना ये दिलचस्प होगा की शैतान पार्ट 2 में वनराज किस तरह से बदल लेता है।