Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ajay Devgn ने फिल्म की रिलीज से पहले शेयर किया Maidaan का नया वीडियो, दिखाई अपने खिलाडियों की झलक

    Updated: Sun, 31 Mar 2024 05:36 PM (IST)

    अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान को रिलीज होने में अब बस 11 दिन बाकी हैं। ऐसे में अब इस मूवी का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। फिल्म की रिलीज से पहले अब अजय ...और पढ़ें

    मैदान का नया वीडियो जारी (Photo Credit: Instagram)
    मैदान का नया वीडियो जारी (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. मैदान का नया वीडियो जारी
    2. अजय का दिखा अनोखा अंदाज
    3. इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। अब उनके फैंस को उनकी अगली मूवी 'मैदान' का बेसब्री से इंतजार है, जो कुछ ही दिनों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मैदान एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें अभिनेता सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

    अब हाल ही में अजय देवगन ने फिल्म की रिलीज से पहले अपनी भूमिका की एक झलक दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। कुछ ही समय में उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: 'मैदान' के बाद Ajay Devgn के हाथ लगी एक और बायोपिक, इस शख्स की कहानी बताएंगे एक्टर

    शुरू हुआ फिल्म का काउंटडाउन

    अभिनेता अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी एंट्री दिखाई गई है। साथ ही वह अपने खिलाड़ियों से बात करते भी नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

    वीडियो में देखा जा सकता है कि फुटबॉल का ग्राउंड नजर आ रहा है। इसके बाद अभिनेता कहते हुए सुनाई देते हैं कि सोच एक, समझ एक, दिल एक, दिमाग एक, इसलिए आज मैदान में उतरना 11, लेकिन दिखना सिर्फ एक। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मैदान में उतरेंगे ग्यारह सिर्फ ग्यारह दिनों में।

    खबरें और भी

    फुटबॉल से भारतीय इतिहास बदलने वाले कोच सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी देखें। मैदान के लिए 11 दिन। इस ईद, 10 अप्रैल 2024 को IMAX में भी रिलीज किया जा रहा है"।

    बता दें कि अमित रविंदरनाथ शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित है। 'मैदान' 10 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और उसी दिन अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। ऐसे में देखना होगा कि फैंस किसे ज्यादा प्यार देते हैं।

    यह भी पढ़ें: Maidaan: अजय देवगन को 'मैदान' में कास्ट करने से पहले निर्देशक को था संदेह, बोले- 'मेरे मन में उनकी छवि...'