Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'Singham Again' और 'Bhool Bhulaiyaa 3' के मेकर्स को झटका, इस देश में रिलीज नहीं होगी फिल्म

    Updated: Fri, 01 Nov 2024 09:30 AM (IST)

    अजय देवगन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सामना होने वाला है। ये दोनों ही फिल्में कल यानी 1 नवंबर को सिनेमाघरो ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन और रोहित शेट्टी की फिल्म
    कार्तिक आर्यन और रोहित शेट्टी की फिल्म

    HighLights

    1. 1 नवंबर को रिलीज होगी भूल भुलैया 3
    2. बॉक्स ऑफिस होगा सिंघम अगेन से क्लैश
    3. सऊदी अरब में बैन हुई दोनों फिल्में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' और कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' अपने बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फैंस भी दोनों ही फिल्मों के लिए काफी ज्यादा एक्साटेड नजर आ रहे हैं। एक्टर्स अपनी-अपनी फिल्मों का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं मेकर्स ने भी फिल्म को ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है।

    क्यों लगाया गया बैन?

    लेकिन अब फिल्म रिलीज से पहले ही निर्माताओं को एक बड़ा झटका लग गया है। एक तरफ जहां ये दोनों ही फिल्में ग्लोबल रिलीज होंगी। वहीं सऊदी अरब ने इसे ना रिलीज करने का फैसला किया है। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक,मिडिल-ईस्ट देश में सेंसर बोर्ड धार्मिक रूप से सेंसटिव कंटेंट और सेक्सुअल थीम को लेकर सख्त हैं। सऊदी अरब में फिल्म सेंसर बोर्ड काफी सख्त है और अक्सर उन फिल्मों पर प्रतिबंध लगा देता है जो उनके दिशानिर्देशों का पालन नहीं करती हैं।

    यह भी पढ़ें: भूल भुलैया 3 के साथ सिनेमाघरों में होगा महाक्लैश, जल्द आएगा विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो का सीक्वल

    सऊदी अरब में फिल्म को लेकर अलग हैं नियम

    देश आमतौर पर उन फिल्मों पर प्रतिबंध लगाता है जिनमें धार्मिक रूप से संवेदनशील या गलत कंटेंट को बढ़ावा देने वाला माना जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय की 'सिंघम अगेन' को धार्मिक टकराव के चलते सऊदी अरब में बैन किया गया है। इस फिल्म में हिंदू-मुस्लिम के बीच टकराव दिखाया गया है। जबकि कार्तिक की 'भूल भुलैया 3' को समलैंगिकता से जुड़े कुछ कारणों के के कारण सऊदी अरब में बैन का सामना करना पड़ रहा है।

    कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर

    रोहित शेट्टी के निर्देशन बन रही फिल्म में करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म रामायण की थीम पर आधारित हैं, जिसमें भगवान राम ने देवी सीता की तलाश में लंका की यात्रा की थी जब रावण ने उनका अपहरण कर लिया गया था।

    खबरें और भी

    वहीं कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कार्तिक के अलावा तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 ने बिगाड़ा Singham Again का सारा गणित, एडवांस बुकिंग में ही ला दिया भयंकर तूफान