Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ajmer 92: 31 साल पहले अजमेर में हुए रूह कंपा देने वाले 'स्कैंडल' पर बनी फिल्म, झकझोर कर रख देगी कहानी!

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 12:05 AM (IST)

    Ajmer 92 द केरल स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स के बाद एक और फिल्म इन दिनों सुर्खियों में है जिसका नाम है अजमेर 92। इस फिल्म का निर्देशन पुष्पेंद्र सिंह करन ...और पढ़ें

    Ajmer 92 poster out movie based on Ajmer Blackmail Scandal in 1992- Photo/Instagram
    Ajmer 92 poster out movie based on Ajmer Blackmail Scandal in 1992- Photo/Instagram

    HighLights

    1. 'द केरल स्टोरी' के बाद बनेगी 'अजमेर 92' फिल्म
    2. सत्य घटना पर आधारित 'अजमेर 92' की कहानी कर देगी दंग
    3. पोस्टर आउट होने के बाद 'अजमेर 92' पर हो रहा विवाद

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ajmer 92: 'द केरल स्टोरी' पर अभी विवाद थमा नहीं था कि एक और फिल्म पर बवाल शुरू हो गया है। फिल्म का नाम है 'अजमेर 92' (Ajmer 92)। सच्ची घटना पर आधारित इस मूवी के नाम से आपको पता चल गया होगा कि ये अजमेर में हुए स्कैंडल पर बनी है। एक ऐसा स्कैंडल जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, जिसकी कहानी जानकर आपकी रूह कांप जाएगी।

    अजमेर 92 की क्या है कहानी?

    'अजमेर 92' की कहानी एक सत्य घटना पर आधारित है। साल था 1992, अप्रैल के महीने में राजस्थान के अजमेर में सैकड़ों लड़कियों के साथ हुई हैवानियत की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। उस रोज भले ही सोशल मीडिया का जमाना नहीं था, लेकिन खबरों को आग की तरह फैलने में ज्यादा वक्त नहीं लगता था। एक रोज एक अखबार के फ्रंट पेज पर सोफिया गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं की न्यूड फोटोज ब्लर करके लगाए गए, जिससे पूरे देश में हलचल मच गई। कहानी थी हैवानियत की, कहानी थी 100 लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म की, कहानी थी 250 लड़कियों के साथ हुए ब्लैकमेलिंग की।

    हैवानियत से सहम गया था देश

    पीड़ितों ने अपने बयान में ऐसी बातें कहीं, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। उनका कहना था कि, शहर के रसूखदार परिवारों के कुछ लड़कों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। ये सिलसिला पहले एक लड़की से शुरू हुआ। पहले उसका दुष्कर्म किया गया, फिर आपत्तिजनक फोटो खींची गई और फिर उसे शहर भर में सर्कुलेट करवाने की धमकी दी गई।

    Photo/Instagram

    फोटो डिलीट करने का वादा कर पीड़ित छात्रा से अपनी दूसरी सहेली को लाने को कहा गया और इस तरह एक-एक कर 100 लड़कियां हवस का शिकार बन गईं। 100 लड़कियों के साथ हैवानियत हुई तो वहीं करीब 250 लड़कियों की न्यूड पिक्चर्स सर्कुलेट हुईं। एक के बाद एक कई लड़कियों ने तो सुसाइड भी कर लिया था।

    खबरें और भी

    कई आरोपी हो चुके हैं फरार?

    जांच शुरू हुई तो कई नामी परिवारों के लड़कों का नाम सामने आया, जिनमें मुख्य आरोपी फारुक चिश्ती, नफीस चिश्ती, अनवर चिश्ती थे। इनके परिवार अजमेर की दरगाह में काम करते थे। तीनों यूथ कांग्रेस से भी जुड़े हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो अजमेर के 18 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

    एक-एक कर पीड़ितों को बयान देने के लिए आगे बुलाया गया, लेकिन ज्यादातर पीड़ितों ने चुप्पी साध रखी। कुछ लड़कियां हैवानों के खिलाफ आवाज उठाने आई भी तो उन्हें डरा धमकाकर चुप कराया दिया गया। मात्र दो लड़कियां अपने बयान पर डटी रहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 8 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, जिनमें से 4 को बरी कर दिया गया था और 4 की सजा 10 साल कर दी गई। वहीं, कई अभी भी फरार हैं।

    कब रिलीज होगी 'अजमेर 92'?

    फिल्म 'अजमेर 92' का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट, यू एंड के फिल्म्स एंटरटेनमेंट, सुमित मोशन पिक्चर और लिटिल क्रू पिक्चर्स कर रहे हैं। इसका निर्देशन डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह करेंगे। फिल्म में करन वर्मा, सुमित सिंह, राजेश शर्मा, मनोज जोशी, आकाश दहिया और ईशान मिश्रा अहम किरदार में होंगे। ये फिल्म इसी साल 14 जुलाई को रिलीज होगी।

    पोस्टर आउट होने के बाद से ही फिल्म विवादों में है। मुस्लिम संगठनों और दरगाह कमेटी ने फिल्म का विरोध किया है। उनका आरोप है कि मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है।