विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gram Chikitsalay की रिलीज से पहले 'डॉ गार्गी' को था इस बात का डर, दर्शकों के रिस्पॉन्स से हैरान रह गईं एक्ट्रेस

Published: Sat, 17 May 2025 04:51 PM (IST)

ग्राम चिकित्सालय में गांव की कहानी को दिखाया गया है। पंचायत के बाद अब लोग इस सीरीज पर प्यार लुटा ...और पढ़ें

आकांक्षा रंजन कपूर को इस बात का था डर (Photo Credit- Instagram)
आकांक्षा रंजन कपूर को इस बात का था डर (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. ग्राम चिकित्सालय को मिला दर्शकों का प्यार
  2. डॉ. गार्गी को सीरीज से पहले लग रहा था इस बात का डर
  3. एक्ट्रेस ने सीरीज को मिली प्रतिक्रिया पर तोड़ी चुप्पी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंचायत और दुपहिया के बाद ओटीटी लवर्स को गांव की कहानी दिखाने वाली सीरीज ज्यादा पसंद आने लगी है। अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में ग्राम चिकित्सालय रिलीज हुई। इस सीरीज को देखने के बाद लोगों ने इसकी सराहना की, तो कुछ लोगों को सीरीज की कहानी पंचायत से मिलती-जुलती लगी। इस सीरीज की कहानी भटकण्डी गांव के एक बंद पड़े अस्पताल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे दोबारा से खोलने की कोशिश में डॉक्टर प्रभात सिन्हा (अमोल पराशर) लगे नजर आते हैं। इस सीरीज में डॉक्टर गार्गी का रोल रोल निभाने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर के काम को भी खूब पसंद किया गया। 

ग्राम चिकित्सालय को लोगों से मिली प्रतिक्रिया के बाद आकांक्षा रंजन कपूर ने खुलासा किया है कि इस सीरीज में डॉ. गार्गी के किरदार को लेकर उनके मन में एक चीज का डर था। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस गांव की कहानी दिखाने वाली सीरीज में काम करने से पहले क्यों डरी हुई थीं।

आकांक्षा रंजन कपूर को इस बात का था डर 

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. गार्गी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने सीरीज के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने इस बात से भी पर्दा उठाया है कि ग्राम चिकित्सालय में गांव की डॉक्टर बनने से पहले उन्हें किस बात का डर था। दरअसल, इससे पहले आकांक्षा ने शहरी पात्रों की भूमिका को ज्यादा निभाया है। ऐसे में उन्हें इस बात का पूरा भरोसा नहीं था कि लोग उनके इस किरदार को पसंद करेंगे या नहीं।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- कौन हैं Gram Chikitsalay की भोली-भाली 'डॉ. गार्गी'? रियल लाइफ का हॉट अवतार कर देगा सरप्राइज

एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा, लोगों को इस किरदार में मेरा काम अच्छा लगा। लेकिन एक कास्टिंग डायरेक्टर ने मुझसे सवाल किया कि आपको इस किरदार के लिए किसने कास्ट किया। मैंने कभी भी आपको इस तरह की भूमिका के लिए नहीं सोचा था। खैर, मुझे उम्मीद है कि लोग मुझे एक मौका जरूर देंगे।

Photo Credit- Instagram

आकांक्षा ने स्वीकार किया है कि सीरीज को मिली दर्शकों की प्रतिक्रिया से वह खुद हैरान रह गई हैं। आईएमडीबी पर इस हालिया रिलीज सीरीज को 7.2 की रेटिंग मिली है।

आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड हैं आकांक्षा

बॉलीवुड की सुपरस्टार आलिया भट्ट के साथ आकांक्षा रंजन कपूर का दोस्ती का रिश्ता है। आलिया और आकांक्षा अक्सर एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पोस्ट अपलोड करते हैं। आलिया भट्ट के साथ आकांक्षा ने जिगरा फिल्म में भी काम किया है।

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt की अमीर BFF आकांक्षा रंजन कपूर नहीं करतीं पैसों की बर्बादी, दोस्तों से कपड़े मांगकर करती हैं पार्टी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।