यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshay Kumar और अनन्या पांडे को 'शंकरा' के सेट पर किया गया स्पॉट, आईआईटी रुड़की में दोनों आए नजर
Akshay Kumar Ananya Panday Film अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म की शूटिंग आईआईटी रुड़की में की जा रही है। अब दोनों को फिल्म के सेट पर स्पॉट किया ग ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Akshay Kumar Ananya Panday Film: अक्षय कुमार और अनन्या पांडे अपनी आगामी फिल्म शंकरा की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों को आईआईटी रुड़की में देखा जा सकता है। दोनों का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। जहां अनन्या पांडे ने साड़ी पहन रखी है। वहीं, अक्षय कुमार ने टाई पहन रखी है और चश्मा लगा रखा है। दोनों को सेट पर जाते हुए देखा जा सकता है।
अक्षय कुमार एक वर्ष में कितनी फिल्में शूट करते हैं?
अक्षय कुमार एक वर्ष में चार से पांच फिल्में शूट करने के लिए जाने जाते हैं। वह फिल्मों की शूटिंग स्टार्ट टू फिनिश करते हैं। हाल ही में, उन्हें केदारनाथ मंदिर में पूजा-पाठ करते हुए देखा गया था। अब उन्हें फिल्म शंकरा के सेट पर देखा गया है। वह आईआईटी रुड़की केंपस में आते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फॉर्मल लुक अपना रखा है। उन्होंने शर्ट, पैंट और टाई पहन रखी है। वह दर्शकों को देखकर हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं।
अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म का नाम क्या हैं?
शंकरा की घोषणा अभी तक नहीं की गई है और ना ही इस फिल्म से जुड़ी कोई जानकारी दी गई है लेकिन कुछ दिनों पहले आई खबरों के अनुसार यह फिल्म सी शंकर नायर पर आधारित है। फिल्म का टाइटल द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकर नायर होगा। फिल्म में अक्षय कुमार एक वकील और एक्टिविस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, अनन्या पांडे उनके जूनियर की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं।
अक्षय कुमार किन फिल्मों में आनेवाले हैं नजर?
अक्षय कुमार इस बीच बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार को जल्द ओ माई गॉड टू में देखा जाएगा। इसमें यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी की अहम भूमिका है।
खबरें और भी
अनन्या पांडे की कौन-सी फिल्म आनेवाली है?
वहीं, अनन्या पांडे को फिल्म ड्रीम गर्ल टू में देखा जाएगा। इसके पहले उनकी फिल्म लाइगर आई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसमें उनके अलावा विजय देवरकोंडा की अहम भूमिका थी। इस फिल्म से विजय का बॉलीवुड डेब्यू हुआ था। अब वह एक अन्य फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है।