Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अवॉर्ड फंक्शन में साथ नजर आए अक्षय कुमार और रवीना टंडन, यूजर्स बोले- आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 07 May 2023 11:35 PM (IST)

    Akshay Kumar And Raveena Tandon रविवार को मुंबई में अवॉर्ड इवेंट का आयोजन हुआ जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने जमकर ग्लैमर का तड़का लगाया। सभी ने ...और पढ़ें

    Akshay Kumar, Raveena Tandon, Photo Credit Instagram
    Akshay Kumar, Raveena Tandon, Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Akshay Kumar And Raveena Tandon: रविवार की रात मुंबई में सितारों के नाम रही। मायानगरी में एक अवॉर्ड इवेंट का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने जमकर ग्लैमर का तड़का लगाया। इस खास मौके पर जान्हवी कपूर, सुष्मिता सेन, अनन्या पांडे, शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार, रवीना टंडन समेत कई सेलेब्स नजर आए। सभी ने रेड कारपेट पर एक से बढ़कर एक पोज दिए।

    रवीना टंडन और अक्षय कुमार एक साथ

    वहीं अब अवॉर्ड शो के अंदर की भी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। इस इवेंट में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसकी उम्मीद किसी को ना थी। सामने आई इन तस्वीरों में एक सकते हैं रवीना टंडन और अक्षय कुमार एक साथ स्टेज पर नजर आ रहे है। दरअसल, इस अवॉर्ड शो में अक्षय कुमार को स्टाइल हॉल ऑफ फेम के अवॉर्ड से नवाजा गया, जिसे खुद रवीना टंडन ने उन्हें ये अवॉर्ड अपने हाथों से दिया।

    Photo Credit ༄ॐSwєtα🔥࿐

    रवीना ने अक्षय को बताया रॉकस्टार

    तस्वीरों के अलावा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे रवीना ने स्टेज पर अक्षय कुमार की जमकर तारीफ भी की है। उन्होंने एक्टर को 90 के दशक का सुपरस्टार और रॉकस्टार भी बताया। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली।

    दोनों को साथ देख लोगों के उड़े होश

    सालों बाद दोनों को एक साथ देख सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी हैरान हो रहे है। फोटोज और वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने लिखा- ये मैं क्या देख रहा हूं। दूसरे ने लिखा, आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। तो वहीं तीसरे ने लिखा- क्या ऊपर वाला मजाक कर रहा है। तो वहीं कई यूजर ने दोनों की जोड़ी पर खूब प्यार भी बरसाया है।

    खबरें और भी

    पुरानी है दोनों की लव स्टोरी

    रवीना और अक्षय कुमार की लव स्टोरी है। साल 1994 की हिट फिल्म ‘मोहरा' में एक साथ काम करने के बाद 1995 में डेटिंग शुरू की थी। कहा जाता है कि दोनों ने सगाई भी की थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते यह सगाई तोड़ दी थी। आज भी लोग इस कपल की लव-स्टोरी को याद करते हैं।