विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhoot Bangla का क्लाइमेक्स कर देगा रोंगटे खड़े, काला जादू से Akshay Kumar और तब्बू कहानी में लाएंगे ट्विस्ट!

Published: Fri, 04 Apr 2025 01:53 PM (IST)Updated: Fri, 04 Apr 2025 01:59 PM (IST)

प्रियदर्शन की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) का इंतजार बड़ी बेसब्री से हो रहा है। 18 साल बाद ...और पढ़ें

भूत बंगला का क्लाईमेक्स शूट करेंगे तब्बू और अक्षय कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
भूत बंगला का क्लाईमेक्स शूट करेंगे तब्बू और अक्षय कुमार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. भूत बंगला में नजर आएंगे अक्षय कुमार
  2. 25 साल बाद तब्बू संग जमेगी अक्षय की जोड़ी
  3. प्रियदर्शन कर रहे हैं भूत बंगला का निर्देशन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म केसरी 2 (Kesari 2) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मूवी को लेकर बज है, लेकिन अक्षय कुमार के चाहने वालों को उन्हें हॉरर मूवी में देखने की बेताबी इससे ज्यादा है। वह जल्द ही प्रियदर्शन की हॉरर थ्रिलर भूत बंगला (Bhoot Bangla) में नजर आने वाले हैं। 

अक्षय कुमार ने हॉरर मूवी भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa) में प्रियदर्शन के साथ काम किया था। यह उनके करियर की बेहतरीन फिल्म थी जो बाद में क्लासिक बन गई थी। ऐसे में फिर से कॉमेडी और हॉरर फिल्म में अक्षय को देखना मजेदार होने वाला है। दिलचस्प बात है कि मूवी में अक्षय के साथ तब्बू भी लीड रोल निभा रही हैं। दोनों ने प्रियदर्शन के साथ फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

हैदराबाद में होगा भूत बंगला का क्लाईमेक्स शूट

फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी होने के कगार पर है। जल्द ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और तब्बू (Tabu) बाकी स्टार कास्ट के साथ भूत बंगला का क्लाईमेक्स शूट करने वाले हैं। फिल्म का क्लाईमेक्स हैदराबाद में शूट किया जाना है।  मिड-डे के मुताबिक, क्लाईमेक्स के लिए रामोजी स्टूडियो में आर्ट डायरेक्टर सबू सिरिल ने एक महल का एक विशाल सेट तैयार किया है। मुख्य कलाकार उस सीक्वेंस का हिस्सा होंगे जिसमें कुमार जादूगर के रूप में काले जादू के बारे में मिथकों को तोड़ते हुए दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें- Bhoot Bangla में अक्षय कुमार के साथ मिलकर धमाल मचाएगा ये स्टार, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया सरप्राइज

लंदन जाएगी भूत बंगला की कास्ट

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि क्लाईमेक्स सीन एक सीरियस टॉपिक से जुड़ा होगा, लेकिन इसे मजेदार तरीके से पेश किया जाएगा जैसा भूल भुलैया के लास्ट सीक्वेंस में हुआ था। हैदराबाद में शूटिंग पूरी होने के बाद अक्षय कुमार, तब्बू और वामिका गब्बी लंदन के लिए रवाना हो जाएंगे जहां कुछ गानों की शूटिंग होनी है। चूंकि फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए प्रियदर्शन मई तक मुख्य फोटोग्राफी को पूरा करना चाहते हैं और अप्रैल 2026 की रिलीज से पहले पोस्ट-प्रोडक्शन टीम को ठीक-ठाक समय देना चाहते हैं।

क्या होगी फिल्म की कहानी?

रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से कहा गया है कि भूल भुलैया में जिस तरह प्रियदर्शन ने मेंटल हेल्थ को उजागर किया था, उसी तरह भूत बंगला में कहानी काला जादू के इर्द-गिर्द घूमेगी। फिल्म में एक ऐसी प्रथा को दिखाया जाएगा जिस पर भारत में कई लोग विश्वास करते हैं। स्क्रिप्ट का रिफ्रेंस कुछ सबसे पुराने वेदों से लिया गया है जो जादू टोना, शाप और टोना के इर्द-गिर्द है।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की Bhooth Bangla से वायरल हुआ उनका लुक, फैंस बोले- 'छोटा पंडित बनकर आ रहे क्या?'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।