Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jolly LLB 3: असली और फर्जी की लड़ाई को कोर्ट में घसीटेंगे अक्षय-अरशद, सौरभ शुक्ला की बढ़ेगी परेशानी?

    Updated: Thu, 02 May 2024 03:23 PM (IST)

    Jolly LLB 3 Movie cast अक्षय कुमार और अरशद वारसी दोनों ही कॉमेडी टाइमिंग में महारथी हैं। बच्चन पांडे के बाद अब इन दोनों की जोड़ी जल्द ही फिल्म जॉली एल ...और पढ़ें

    जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग हुई शुरू / फोटो- Twitter
    जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग हुई शुरू / फोटो- Twitter

    HighLights

    1. जॉली एलएलबी 3 की अक्षय कुमार ने की आधिकारिक घोषणा
    2. कोर्टरूम ड्रामा फिल्म की शूटिंग को लेकर दी जानकारी
    3. अक्षय कुमार-अरशद वारसी का सामने आया मजेदार वीडियो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी बड़े पर्दे पर एक साथ देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। इन दोनों ही सितारों की कॉमिक टाइमिंग परदे पर काफी अच्छी है, ऐसे में इनका साथ आना आपके पेट में हंस-हंसकर दर्द करवा सकता है।

    पहली बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी ने फिल्म 'बच्चन पांडे' में साथ में काम किया था। अब दोनों की जोड़ी दो बड़ी फिल्मों 'वेलकम टू द जंगल' और 'जॉली एलएलबी-3' में देखने को मिलने वाली है।

    वेलकम टू द जंगल के बाद अब अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने Jolly LLB 3 की शूटिंग शुरू करने से पहले लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है।

    कोर्ट पहुंचेगा असली और नकली जॉली का केस?

    साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'जॉली एलएलबी' में अरशद वारसी ने जगदीश त्यागी का किरदार निभाया था। उनके बाद इसके सेकंड पार्ट में अक्षय कुमार जगदीवर मिश्रा बने थे। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाते हुए जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग से जुड़ी जानकारी अक्षय कुमार ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की। खिलाड़ी कुमार ने एक अपना-अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला का एक वीडियो शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें: Jolly LLb 3: कोर्ट रूम में होगी Akshay Kumar-अरशद वारसी के बीच जबरदस्त टक्कर, फिल्म की शूटिंग को लेकर आया अपडेट

    इस वीडियो में अरशद वारसी कहते हैं कि जगदीश त्यागी उर्फ जॉली एलएलबी डुप्लीकेट से सावधान, वहीं उनके बाद अक्षय कुमार अपना परिचय देते हुए कहते हैं कि जगदीश्वर मिश्रा लखनऊ वाले उर्फ ओरिजिनल जॉली एलएलबी। अब जरा सोचिये जब दोनों जगदीश एक साथ आमने सामने होंगे तो बेचारे जज सौरभ शुक्ला का क्या हाल होने वाला है।

    जॉली एलएलबी 3 की कब शुरू होगी शूटिंग?

    वीडियो के अंत में सौरभ शुक्ला, जिन्होंने जॉली एलएलबी की दोनों फ्रेंचाइजी में जज त्रिपाठी का किरदार निभाया था, उन्होंने एक स्लेट हाथ में पकड़े हुए फैंस के साथ ये जानकारी दी कि उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

    खबरें और भी

    इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, "अब ओरिजिनल कौन और डुप्लीकेट कौन, ये तो पता नहीं, लेकिन ये पक्का है कि ये जॉली और अच्छी राइड होने वाली है, मेरे साथ बनें रहें, जय महाकाल"।

    यह भी पढ़ें: Akshay Kumar से लेकर माधुरी दीक्षित तक, इन स्टार्स ने सीक्वल फिल्मों में किया लीड को रिप्लेस, ऐसा हुआ हाल