Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'एक न्यूकमर की फिल्म इतनी...'Saiyaar के बारे में क्या बोल गए Akshay Kumar? कहा- 'अभी देखा नहीं'

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 11:42 AM (IST)

    अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस फिल्म ने आते ही इ ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार ने की सैयारा की तारीफ (फोटो-इंस्टाग्राम)
    अक्षय कुमार ने की सैयारा की तारीफ (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म
    2. अक्षय कुमार ने की फिल्म की तारीफ
    3. अहान पांडे ने फिल्म से किया डेब्यू

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते दिनों मेहित सूरी की फिल्म सैयारा रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर आते ही सुनामी ला दी। अहान पांडे और अनीत पड्डा ने इस फिल्म से डेब्यू किया। फिल्म की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ी की अहान रातोंरात स्टार बन गए।

    अक्षय कुमार ने की दोनों की तारीफ

    वहीं कई सेलेब्स ने दोनों न्यूकमर्स और मोहित सूरी की तारीफ की। वहीं अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी इस दौड़ में शामिल हो गए हैं। उन्होंने फिल्म की सफलता को हाल ही में बॉलीवुड में हुई सबसे अच्छी बात बताया है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में अक्षय कुमार ने सैयारा की सफलता पर विचार किया और उनके डेब्यू के लिए अहान पांडे और अनीत पड्डा की सराहना की। अक्षय ने कहा कि ये बड़ी बात है कि दो न्यूकमर की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

    यह भी पढ़ें- What! फिल्म के सेट से घड़ियां चुराया करते थे Akshay Kumar, गुस्से में चढ़ जाता था लोगों का पारा और फिर....

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बताया अच्छी बात

    अक्षय कुमार ने कहा,"मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छी बात हुई है। हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छी बात है कि एक न्यूकमर, नया लड़का नई लड़की आए और उनकी फिल्म इतनी चल गई। मैं उनका स्वागत करता हूं और मैं बहुत खुश हूं। सच्ची मैं कह रहा हूं, यह बहुत अच्छी बात है। वैसे भी अब मैं देख रहा हूं हमारी इंडस्ट्री में फिल्में आहिस्ते आहिस्ते चलना शुरू हुई हैं।"

    फिल्म के गानों की भी की तारीफ

    उन्होंने आगे कहा, "यह एक अच्छा संकेत है। एक न्यूकमर की फिल्म इतनी चलना बहुत ही बड़ी बात है। मैं वास्तव में इंडस्ट्री में उनका स्वागत करता हूं। उन्होंने अच्छा काम किया है। मेरे एक कजिन ने देखी थी, मैंने अभी तक नहीं देखी है। मैं जरूर जाके देखूंगा। मेरे एक कजिन ने बताया कि उन्हें वास्तव में इसे देखकर मजा आया। लड़का और लड़की दोनों बढ़िया हैं। मोहित सूरी ने कहा बहुत अच्छा काम किया है। हमने जो गाने चुने हैं वो भी बढ़िया हैं।"

    खबरें और भी

    कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

    सैयारा की कहानी कृष कपूर और वाणी बत्रा की कहानी है। कृष एक बहुत बड़ा सिंगर बनना चाहता है तो वहीं वाणी एक उभरती हुई पत्रकार है। वह उसके लिए गाने लिखती है और दोनों के बीच ऐसे ही दोस्ती के बाद पनपता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें- ‘हेरा फेरी मजाक नहीं…’ अक्षय कुमार-परेश रावल के विवाद के बीच ये क्या बोल गए सुनील शेट्टी?