यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
5 साल के वनवास के बाद कॉमेडी में लौटेंगे Akshay Kumar, क्या हटेगा Flop हीरो का ठप्पा?
अभिनेता Akshay Kumar इस साल की अपनी तीसरी फिल्म खेल खेल में लेकर आ रहे हैं। ये एक कॉमेडी जॉनर की मूवी जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 5 साल के ल ...और पढ़ें

HighLights
- लंबे वक्त बाद कॉमेडी करते दिखेंगे अक्षय कुमार
- जल्द रिलीज होगी उनकी अगली फिल्म खेल खेल में
- खेल खेल में है मल्टी स्टारर कॉमेडी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पिछले लगभग 3 साल अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लिए एक बुरे सपने की तरह बीते हैं। इंडस्ट्री के खतरों के खिलाड़ी के करियर पर फ्लॉप फिल्मों का खतरा काल बनकर मंडराया है। उनकी पिछली 11 मूवीज में से सिर्फ 2 फिल्में ऐसी रहीं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं। इसके अलावा अक्षय की 9 फिल्मों बुरी तरह से फिसड्डी रहीं।
ऐसे में अब वह इस साल की अपनी तीसरी फिल्म खेल खेल में (Khel Khel Mein) को लेकर आ रहे हैं, इसके साथ ही कॉमेडी जॉनर में करीब 5 साल बाद अक्की की वापसी हो रही है। क्या ये अपकमिंग फिल्म उन पर से फ्लॉप हीरो का ठप्पा हटाएगी ये विस्तार से समझते हैं।
5 साल बाद कॉमेडी करेंगे अक्षय
एक वक्त ऐसा था जब अक्षय कुमार फिर हेरा फेरी, भागम-भाग, भूल भुलैया, वेलकम, सिंह इज किंग और हाउसफुल जैसी कई शानदार कॉमेडी मूवीज के जरिए बॉक्स ऑफस के सरताज बन गए थे। लेकिन बाद में उन्होंने एक्शन और सामाजिक मुद्दे वाली फिल्मों की डगर पकड़ ली। शुरुआत में तो सफलता मिली, लेकिन धीरे-धीरे उनका करियर में डाउनफॉल शुरू हो गया।
ये भी पढ़ें- 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस के असली 'खिलाड़ी' थे Akshay Kumar, कमाई में देते थे Khans को टक्कर
(1).jpg)
अब 5 साल के वनवास के बाद अक्की ने खेल खेल में के जरिए दोबारा से कॉमेडी का सहारा लिया है। इससे पहले साल 2019 में उनकी आखिरी कॉमेडी फिल्म गुड न्यूज बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए 205 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया था। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है फैंस उन्हें कॉमेडी करते हुए देखना काफी पसंद करते हैं।
खबरें और भी
.jpg)
इस आधार पर माना जा रहा है कि लगातार फ्लॉप होती फिल्मों से अब अक्षय को निजात मिल सकती है और एक बार फिर से कॉमेडी लीग उनका करियर बचा सकती है।
पिछली 9 फिल्में बुरी तरह फ्लॉप
कोरोना महामारी के बाद अक्षय कुमार सिर्फ सूर्यवंशी और ओह माय गॉड 2 जैसी सफल फिल्में देने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा उनकी 9 मूवीज बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं।
| फिल्म | साल | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन |
| 1 | बैलबॉटम | 2021 | 30.63 करोड़ |
| 2 | बच्चन पांडे | 2022 | 49.98 करोड़ |
| 3 | सम्राट पृथ्वीराज | 2022 | 68.5 करोड़ |
| 4 | रक्षा बंधन | 2022 | 44.39 करोड़ |
| 5 | राम सेतु | 2022 | 71.87 करोड़ |
| 6 | सेल्फी | 2023 | 16.85 करोड़ |
| 7 | मिशन रानीगंज | 2023 | 33.74 करोड़ |
| 8 | बडे़ मियां छोटे मियां | 2024 | 59.17 करोड़ |
| 9 | सरफिरा | 2024 | 22.13 करोड़ |
15 अगस्त को रिलीज होगी खेल खेल में
बड़े मियां छोटे मियां और सरफिरा की असफलता के बाद अक्षय कुमार को खेल खेल में का सहारा है। निर्देशक मुदस्सर अजीज की इस मल्टी स्टारर मूवी में अक्षय के अलावा फरदीन खान, एमी विर्क, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सेहल जैसे कलाकार मौजूद हैं। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।