यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshay Kumar ने 'गरम मसाला' में काटे John Abraham के सीन्स? प्रियदर्शन ने कहा- 'क्या मैं बेवकूफ हूं...'
गरम मसाला में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने एक साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था। मगर जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब फिल्मी गलियारों म ...और पढ़ें

HighLights
- प्रियदर्शन ने किया था गरम मसाला का निर्देशन
- कॉमेडी जॉनर की फिल्म थी अक्षय की गरम मसाला
- जॉन अब्राहम संग खूब पसंद गई थी अक्षय की जोड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियदर्शन ने कई बॉलीवुड फिल्में बनाईं जिन्हें आज क्लासिक कल्ट माना जाता है। एक फिल्म गरम मसाला (Garam Masala) भी है। अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों की साथ में जोड़ी को इतना पसंद किया गया कि आज यह मूवी दोनों की सबसे बेस्ट फिल्मों में गिनी जाती है।
मगर क्या आपको पता है कि जब गरम मसाला सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब फिल्मी गलियारों में एक खबर चली थी कि अक्षय ने जॉन अब्राहम (John Abraham) के सीन काट लिए थे। इन अफवाहों पर एक बार प्रियदर्शन ने भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि क्या वाकई अक्षय ने जॉन के सीन काटे थे या नहीं?
अक्षय ने काटा जॉन का सीन?
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और जॉन के बिना गरम मसाला (Garam Masala) अधूरी है। फिल्म की शुरुआत से आखिर तक उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। मगर जब अक्षय पर आरोप लगे कि उन्होंने जॉन के सीन काटे हैं तो उनके सपोर्ट में प्रियदर्शन ने अपनी आवाज उठाई थी। रेडिफ के साथ बातचीत में डायरेक्टर ने कहा था-
क्या मैं बेवकूफ हूं कि अपने किसी अभिनेता को अपनी फिल्म बनाने दूं? यह एक परेशान करने वाले पत्रकार की कल्पना के अलावा और कुछ नहीं है। यह पब्लिसिटी के लिए कुछ लोगों का आइडिया हो सकता है, मेरा नहीं। मैं अभिनेताओं को अपने ऊपर हुक्म चलाने नहीं दे सकता।
यह भी पढ़ें- इस हॉलीवुड फिल्म की कॉपी है Akshay Kumar की Garam Masala, रीमेक बनाकर मालामाल हो गए थे डायरेक्टर!
खबरें और भी
Photo Credit - X
सीन काटने की खबर पर जॉन का रिएक्शन
प्रियदर्शन ने यह भी बताया था कि अगर अक्षय ने जॉन के सीन काटे होते तो एक्टर को आपत्ति होती, लेकिन जॉन ने कभी अक्षय के खिलाफ कुछ नहीं बोला। बकौल प्रियदर्शन-
अक्षय ने कभी भी जॉन के एरिया में दखल देने का जरा सा भी इंट्रेस्ट नहीं दिखाया। मैं जॉन के कॉन्टैक्ट में रहा हूं। एक बार भी उन्होंने अक्षय के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। तो ये अफवाहें फैलाने वाले ये लोग कौन हैं?"
गरम मसाला मूवी हिट थी या फ्लॉप?
2005 में रिलीज हुई प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म गरम मसाला बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। 20 साल पहले इस फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 55 करोड़ रुपये के आसपास किया था। फिल्म में जॉन और अक्षय के अलावा परेश रावल (Paresh Rawal) भी अहम भूमिका में थे।