यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब Akshay Kumar की बेटी के लिए सांवला रंग बन गया था अभिशाप, रिश्तेदार के ताने से टूटी Nitara, ऐसे निकली बाहर
Twinkle Khanna अक्सर अपने कॉलम के जरिए अपनी लाइफ से जुड़े किस्से सुनाती रहती हैं। हाल ही में पूर्व एक्ट्रेस ने उस पल को याद किया जब उनकी बेटी नितारा क ...और पढ़ें

HighLights
- जब अक्षय कुमार की बेटी को मिला ताना
- नितारा ने छोड़ दी थी स्विमिंग
- नितारा की भाई आरव से हुई थी तुलना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यूं तो खूबसूरती के कोई पैमाने नहीं हैं, लेकिन समाज के कुछ चुनिंदा लोगों की जिंदगी में बॉडी शेप और स्किन टोन का बहुत महत्व होता है, तभी तो वह दूसरे के बॉडी शेप या फिर टैन स्किन को लेकर ताने मारते हैं। लगभग हर लड़की को ऐसी बातें सुननी ही पड़ती हैं। इससे फिल्मी सितारे या उनके बच्चे भी अछूते नहीं हैं। हाल ही में, ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी नितारा को भी ऐसे तानों से गुजरना पड़ा है।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना दो बच्चों के माता-पिता हैं। उनके बेटे का नाम आरव और बेटी का नाम नितारा (Nitara) है। स्टार कपल अपनी बेटी नितारा को लाइमलाइट से दूर रखते हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी कम ही पोस्ट करते हैं। मगर हाल ही में ट्विंकल ने एक कॉलम में अपनी बेटी को मिले ताने का जिक्र किया है।
स्किन के लिए नितारा को मिला ताना
टाइम्स ऑफ इंडिया के कॉलम में ट्विंकल खन्ना ने खुलासा किया है कि एक बार एक रिश्तेदार ने उनकी बेटी नितारा के स्किन कलर पर ताना मारा और उनकी तुलना आरव से की जो उनसे ज्यादा गोरे हैं। इस बात से नितारा इस कदर आहत हुई थीं कि उन्होंने स्विमिंग ही छोड़ दी थी।
यह भी पढ़ें- 'मुझे हॉट लड़की से गाय बना दिया...', Twinkle Khanna ने क्यों पति Akshay Kumar को लेकर कही ऐसी बात?
अंदर से टूट गई थीं नितारा
ट्विंकल ने बताया, "एक समय ऐसा था, जब मेरी छोटी बच्ची (नितारा) स्विमिंग सीखना बंद करना चाहती थीं। सांवला रंग उसके लिए अभिशाप बन गया था। वह कहती थी, 'मुझे भी भैया जैसे रंग का होना है'। एक मूर्ख रिश्तेदार के कमेंट को सुनने के बाद उसने ऐसा कहा। रिश्तेदार ने कहा था, 'वह क्यूट है, लेकिन भाई जितनी गोरी नहीं है।'"
खबरें और भी
एक किताब की वजह से उबर पाईं अक्षय की लाडली
ट्विंकल खन्ना ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को एक किताब दी जिसे पढ़ने के बाद वह उस कमेंट से बाहर आ पाईं। 'मेला' एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने उसे फ्रिदा काहलो की इलस्ट्रेटेड बायोग्राफी दी। चमकती त्वचा का रंग उसके जैसा ही है, भौंहें बीच में मिलती हैं, एक बहुत ही प्रतिभाशाली महिला एक रोल मॉडल है। इन दिनों वह दावा करती है कि उसे अपने भाई की तरह ज्यादा सनब्लॉक का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है। 'सफेद रंग हल्का होता है, इसलिए यह मेरी टी-शर्ट की तरह जल्दी गंदा हो जाता है।' भूरा रंग गहरा होता है, इसलिए यह गंदा नहीं होता।'"