यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khel Khel Mein का पहला गाना हुआ रिलीज, अक्षय कुमार का नया लुक देखकर चौंक जाएंगे आप
अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। भले ही उनकी हालिया रिलीज फिल्म सरफिरा बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना दिखा पाई हो लेकि ...और पढ़ें

HighLights
- गुरु रंधावा ने लिखे हैं बोल
- 15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
- कॉमेडी ड्रामा है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सरफिरा की रिलीज के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म खेल खेल में की तैयारी कर रहे हैं। उनकी फिल्म का लेटेस्ट ट्रेक हौली हौली रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में आपको अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, एमी विर्क के साथ तापसी पन्नू और आदित्य सील के साथ प्रज्ञा जायसवाल की जोड़ी देखने को मिलेगी।
देखने में ये एक पार्टी सॉन्ग लग रहा है जिसे शायद किसी फंक्शन आदि के समय फिल्माया गया है। इस बीच सभी सेलेब्स एथनिक ड्रेस में नजर आए। इस गाने में अक्षय कुमार का सॉल्ट एंड पेपर लुक साफ साफ देखा जा सकता है।

पहले शेयर किया BTS वीडियो
इससे पहले अक्षय कुमार ने गाने के रिलीज की अनाउंसमेंट करने के लिए एक बीटीएस वीडियो शेयर किया था जिसमें वो सॉन्ग प्ले होने के बाद अचानक से बीच में नागिन डांस करने लगते हैं।
View this post on Instagram
अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'मेहनत, मुस्कुराहट...और सारी यूनिट की मोहब्बत। ये सब इकट्ठा कर के आपको सौंप रहा हूं। जल्द आ रहा हूं। ट्रेलर से पहले गाना,बजाओ। शाम 5 बजे 'हौली हौली' का गाना आ रहा है।'
यह भी पढ़ें: Khel Khel Mein: यारों के साथ पर्दे पर बैंड बजाने आ रहे Akshay Kumar, 'खेल खेल में' का दमदार पोस्टर रिलीज
खबरें और भी
किसने गाया है गाना
ये एक पंजाबी फन ट्रैक है जिसे गुरु रंधावा, यो यो हनी सिंह और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज से सजाया है। बता दें कि ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसे मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। वहीं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, राजेश बहल, शशिकांत सिन्हा और अजय राय ने प्रोड्यूस किया है। खेल खेल में 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 से होगा।