यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Akshay Kumar: कौन हैं खिलाड़ी कुमार की भांजी सिमर? जिसकी तस्वीर अखबार में देख इमोशनल हुए एक्टर
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) साल 2025 में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने की तैयारी कर चुके हैं। इस साल उनकी कई मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज होंगी। ...और पढ़ें

HighLights
- अक्षय कुमार की भांजी सिमर करेंगी फिल्मों में डेब्यू
- भांजी की तस्वीर देखकर इमोशनल हुए अक्षय कुमार
- इस फिल्म से डेब्यू करेंगी सिमर भाटिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम उन सितारों की लिस्ट में शामिल है, जो अपनी पर्सनल लाइफ और परिवार को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी सुर्खिया बटो रहे हैं। बीते दिन उनकी फिल्म स्काई फोर्सट का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसकी तारीफ फैंस समेत सलमान खान ने भी की। वहीं, हेटर्स फिल्म को फाइटर की कॉपी बता रहे हैं। इस बीच अभिनेता अपनी भांजी सिमर भाटिया की एक तस्वीर को देखकर इमोशनल हो गए।
अक्षय कुमार की भांजी का नाम सिमर भाटिया (Simar Bhatia) है और वह अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। सिमर श्रीराम राघवन की निर्देशित फिल्म इक्कीस से डेब्यू करेंगी। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ उनकी जोड़ी बनी है। भांजी के एक्टिंग करियर की शुरुआत से पहले उनके मामा और अभिनेता अक्षय कुमार भावुक नजर आए।
भांजी की तस्वीर अखबार में देखकर खुश हुए अक्षय
बॉम्बे टाइम्स ने साल 2025 में डेब्यू करने वाले स्टार्स पर एक लेख छापा। इसमें अक्षय की भांजी सिमर का नाम और उनकी एक खूबसूरत तस्वीर भी छपी है। अभिनेता ने इसकी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ ही, उन्होंने एक दिल जीत लेने वाला नोट लिखा। एक्टर की टिप्पणी को देखकर अनुमान लग गया है कि उन्हें अपनी भांज की खबर न्यूज पेपर में देखकर बेहद खुशी हुई है।
ये भी पढ़ें- Sky Force Trailer Out: 'हिंदुस्तान तेरा बाप', Akshay Kumar ने भरा देशभक्ति का जुनून, स्काई फोर्स का ट्रेलर आउट

Photo Credit- Instagram
भांजी के लिए लिखा इमोशनल नोट
अक्षय कुमार ने लिखा, 'जब मैंने पहली बार अखबार के कवर पेज पर अपनी तस्वीर देखी तो मुझे लगा कि यही सबसे बड़ी खुशी की बात है। लेकिन आज मुझे इस बात का अंदाजा लगा कि अपने बच्चे की तस्वीर को देखने से बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती है। अगर आज मेरी मां होती तो कहती कि सिमर पुत्तर तू तो कमाल है।' सिमर को बधाई देते हुए एक्टर ने लिखा, 'तुम्हें आशीर्वाद बेटा। बुलंदिया छूने के लिए पूरा आसमान तुम्हारा ही है।' सिमर भाटिया ने भी इंस्टा स्टोरी पर अक्षय कुमार की पोस्ट को शेयर किया है।
खबरें और भी
कौन हैं अक्षय की भांजी सिमर भाटिया?
सिमर के बारे में बता दें कि वह अक्षय कुमार की बहन अल्का भाटिया की बेटी हैं। अल्का की पहली शादी से उनकी बेटी सिमर का जन्म हुआ, लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद अक्षय कुमार की बहन ने साल 2012 में बिजनेसमैन सुरेंद्र हीरनंदानी से दूसरी शादी की। अब सिमर अपने मामा अक्षय की तरह फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने की तैयारी कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- Sky Force के ट्रेलर ने जीता 'सिकंदर' Salman Khan का दिल, अक्षय कुमार को यूं मिला भाईजान का साथ