Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshay Kumar Injured: बड़े मियां छोटे मियां के सेट पर अक्षय कुमार हुए चोटिल, पढ़ें पूरी खबर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 24 Mar 2023 05:36 PM (IST)

    Akshay Kumar Injured अक्षय कुमार फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के सेट पर चोटिल हो गए है। उनके अलावा फिल्म में टाइगर श्रॉफ की अहम भूमिका है। वह जल्द कई फि ...और पढ़ें

    Akshay Kumar Injured: अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता है।
    Akshay Kumar Injured: अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Akshay Kumar Injured: फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। अब खबर आई है कि फिल्म के सेट पर अक्षय कुमार चोटिल हो गए हैं। फिल्म की शूटिंग इस समय स्कॉटलैंड में चल रही है। 

    अक्षय कुमार द एंटरटेनर शो अमेरिका में करके वापस आए थे

    अक्षय कुमार हाल ही में द एंटरटेनर नामक शो अमेरिका में करके वापस आए थे। इसके बाद वह बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग करने चले गए। अब खबर आई है कि वह सेट पर घायल हो गए हैं। टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग स्कॉटलैंड में कर रहे थे। एक हाई ऑक्टेन एक्शन सीन करते समय अक्षय कुमार को चोट लग गई है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    अक्षय कुमार एक एक्शन सीन करते समय चोटिल हो गए

    हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार अक्षय कुमार स्टंट खुद करना चाहते थे और उन्होंने बॉडी डबल लेने से मना कर दिया। सेट पर एक्शन सीन करते समय वह चोटिल हो गए। रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि उन्हें ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी है। यह भी बताया गया कि अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन सीन कर रहे थे। एक सीन के समय उन्हें चोट लग गई। उनके घुटनों पर घाव का निशान हो गया है। सूत्रों ने यह भी बताया कि अब आगे का एक्शन सीन होल्ड पर डाल दिया गया है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    अक्षय कुमार को रेस्ट करने के लिए कहा गया है

    अक्षय कुमार को रेस्ट करने के लिए कहा गया है। हालांकि, अक्षय कुमार अन्य कलाकारों के साथ शूटिंग कर रहे हैं और उन्होंने क्लोजअप शॉट पूरे करने का निर्णय लिया है ताकि फिल्म का शेड्यूल डिले ना हो। फिल्म में अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिंहा, मानुषी छिल्लर भी फिल्म में नजर आएंगे। इसके पहले फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर की गई थी। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म में काम करने को लेकर उत्साह जताया था। अक्षय कुमार फिल्म अभिनेता है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके है। वह कई एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके है। उनका अंदाज काफी निराला है। वह एक्शन के अलावा कॉमेडी फिल्में करने में एक्सपर्ट माने जाते है। वह जल्द कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे।

    खबरें और भी