विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ससुर से फिल्म मांगने पहुंच गया था ये बॉलीवुड सुपरस्टार, दामाद की सिफारिश पर भी नहीं बदला फैसला

Published: Mon, 10 Mar 2025 08:03 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 10 Mar 2025 08:09 PM (GMT+05:30)

सिनेमा जगत में कई सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने दिग्गज अभिनेताओं और फिल्ममेकर्स की बेटी को अपनी जीवनसाथी चुना है। आज ...और पढ़ें

कौन है ये बॉलीवुड सुपरस्टार (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
कौन है ये बॉलीवुड सुपरस्टार (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

HighLights

  1. एक्टर ने मांगी थी अपने ससुर से फिल्म
  2. दामाद की सिफारिश पर नहीं बदला फैसला
  3. इस सुपरस्टार से जुड़ा हुआ है रोचक किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी गलियारे के रोचक किस्सों से आए दिन हम आपको रूबरू कराते हैं, जिनके बारे में जानकर आपको यकीनन तौर पर हैरानी होती है। इस कड़ी में आज हम आपके लिए एक और ऐसा दिलचस्प किस्सा लेकर आए हैं, जो आपको सरप्राइज करेगा। 

ये मामला एक बॉलीवुड सुपरस्टार से जुड़ा हुआ है, जो कभी अपने ससुर से फिल्म मांगने के लिए उनके दफ्तर पहुंच गया था। लेकिन 15 मिनट की बातचीत में उसे कुछ हासिल नहीं हुआ और बगैर फिल्म के उन्हें वहां से वापस लौटना पड़ा था। आइए जानते हैं कि इस लेख में किस अभिनेता के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 

इस एक्टर ने ससुर से मांगी थी फिल्म 

हर फिल्म अभिनेता की अपनी एक संघर्ष की कहानी होती है और वह जीवन के बुरे दिनों से सीखकर वह सिनेमा के सुपरस्टार बने हैं। इस फेहरिस्त में तमामल सेलेब्स के नाम शामिल हैं, लेकिन एक एक्टर ऐसा भी है, जो काम मांगने के लिए अपने फ्यूचर फादर इन लॉ के ऑफिस पहुंच गया था। हालांकि, वहां भी उसको निराशा हाथ लगी थी। 

ये भी पढ़ें- Rajesh Khanna नहीं, ये अभिनेता पर्दे पर बनता 'आनंद', बीमारी बन गई थी रास्ते का रोड़ा

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

दरअसल यहां चर्चा सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हो रही है, जो करियर के शुरुआती दिनों में अपने ससुर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से फिल्म मांगने पहुंच गए थे। अक्की ने एक निजी न्यूज चैनल के प्रोगाम में इस मामले को लेकर खुलकर बात की थी और बताया था। 

हां ये सच है कि फिल्म मांगने के लिए मैं उनके (राजेश खन्ना ) दफ्तर पहुंच गया था। उनके साथ मेरी मुलाकात हुई और हम दोनों ने करीब 15 मिनट तक बातचीत भी की थी। उस दौरान वह एक फिल्म बना रहे थे, जिसका नाम जय जय शिव शंकर था। बतौर निर्माता उन्होंने इस मूवी का प्रोड्यूस किया था और वह इसमें तीसरे लीड एक्टर के तौर पर चंकी पांडे को साइन कर चुके थे।

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

उन्होंने मुझसे कहा था कि अभी तो मेरे पास कोई फिल्म नहीं है, अगर भविष्य में कुछ होता है तो तुमको जरूर बताऊंगा। हालांकि, उस दौरान मेरे मन में ये ख्याल था ही नहीं एक दिन मैंने इनकी बेटी से शादी करूंगा और वह मेरे ससुर साहब बनेंगे। 

इस मूवी में दिखेंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने इस साल की शुरुआत शानदार तरीके से की है। उनकी फिल्म स्काई फोर्स बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। अब फैंस को खिलाड़ी कुमार की अगली मूवी का इंतजार है, जोकि हाउसफुल 5 है, जिसे 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Amitabh Bachchan के महानायक बनने के पीछे था इस एक्टर का हाथ, आज भी मानते हैं एहसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।