Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshay Kumar को अपनी ही गर्लफ्रेंड को छूने में आती थी शर्म, मजेदार है एक्टर के पहले अफेयर का किस्सा

    Updated: Sun, 08 Sep 2024 01:49 PM (IST)

    पर्दे पर कई एक्ट्रेस के साथ रोमांस करने वाले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) असल लाइफ में भी कई हीरोइनों के प्रिंस चार्मिंग रह चुके हैं। एक वक्त था जब फिल् ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार. फोटो क्रेडिट- जागरण ग्राफिक्स
    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार. फोटो क्रेडिट- जागरण ग्राफिक्स

    HighLights

    1. अक्षय कुमार के रोमांस के किस्से रहे चर्चा में
    2. रवीना टंडन के साथ फेमस था अफेयर
    3. अपनी ही गर्लफ्रेंड को छूने में कतराते थे एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड का वह चमकता सितारा हैं, जिनकी फिल्में अगर अच्छा रिस्पांस न भी दें, तो भी उनके स्टारडम में किसी तरह की कमी नहीं देखने को मिलती। फैंस के बीच 'खिलाड़ी कुमार' नाम से फेमस अक्षय ने कॉमेडी और एक्शन जॉनर में अपनी कला को साबित किया है। मगर एक वक्त था, जब अक्षय काम के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहते थे।

    90 के दशक में हिंदी सिनेमा में स्मार्ट और हैंडसम लुक्स वाले अक्षय ने जब एंट्री ली, तो एक्ट्रेस ही नहीं, फीमेल फैंस तक उन्हें निहारती रह गईं। क्यूट, चार्मिंग और डैशिंग पर्सनालिटी वाले अक्षय में लोगों को हर वो बात नजर आने लगी, जो उन्हें एक हीरो में चाहिए थी। लेकिन कहते हैं कि स्टारडम को संभालना बड़ा ही मुश्किल काम होता है। अक्षय के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

    अक्षय से जुड़ी ये बात नहीं जानते होंगे आप

    9 सितंबर को बॉलीवुड के इस 'बड़े मियां' का बर्थडे है। इस खास मौके पर हम आपको 'अक्की' की लाइफ से जुड़ी वो बात बताएंगे, जो उनकी कैसेनोवा वाली इमेज के पीछे छिपी है। 'सौगंध' से डेब्यू करने वाले अक्षय कुमार जैसे-जैसे सफलता की सीढ़ी चढ़ते चले गए, वैसे-वैसे कंट्रोवर्सी भी उनके पीछे-पीछे आती चली गई।

    प्लेबॉय बनने से पहले ऐसा था अक्षय का रिलेशन

    एक जमाने में अक्षय कुमार का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ने लगा। रवीना टंडन (Raveena Tandon) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के साथ उनका रिलेशन तो आज भी मनोरंजन जगत की सुर्खियों में छाया रहता है। मल्टीपल अफेयर्स के कारण उन्हें प्लेबॉय का टैग दिया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्की की लाइफ में एक वक्त ऐसा भी था, जब वह अपनी ही गर्लफ्रेंड को छूने से डरते थे।

    खबरें और भी

    गर्लफ्रेंड ने इस कारण कर लिया था ब्रेकअप

    अक्षय कुमार ने आप की अदालत शो में इस बात को कबूल किया था कि वह एक दौर था, जब करियर के साथ-साथ उनका अफेयर भी सुर्खियों में बना रहता था। वहीं, कपिल शर्मा शो में एक्टर ने अपने पहले रिलेशन का हैरान करने वाला खुलासा किया था।

    कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड के दौरान अक्षय कुमार ने स्कूल लव लाइफ के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि यह एक सीक्रेट रहा है, जिसे उन्होंने सिर्फ रितेश देशमुख के साथ शेयर किया है। इसके बाद वह बताते हैं कि स्कूल में उनकी एक गर्लफ्रेंड थी, लेकिन उसने ब्रेकअप कर लिया था क्योंकि उस वक्त उन्हें लड़कियों से बात करने या छूने तक में शर्म आती थी। इसी बात से नाराज होकर अक्षय की गर्लफ्रेंड ने उनसे अपना रिलेशन तोड़ लिया।

    ट्विंकल खन्ना से सफल हुआ रिलेशन

    रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी को अक्षय कुमार एक ही वक्त पर डेट किया करते थे। इस बात का खुलासा होने के बाद दोनों ने एक्टर से रिलेशन तोड़ दिया था। वहीं, ट्विंकल खन्ना के साथ अक्षय का रिलेशन अच्छा चल गया। कपल ने 17 जनवरी, 2001 को लव मैरिज कर ली। आज इस कपल के दो बच्चे हैं। 

    यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर Akshay Kumar की बड़ी अनाउंसमेंट, बर्थडे पर खूंखार अवतार में लेंगे एंट्री, दिखाया पहला लुक