विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शक्ल से 40, अक्ल से 120...', Akshay Kumar ने शाह रुख के लिए किया पोस्ट, काजोल ने दी ऐसी सलाह

Published: Sun, 02 Nov 2025 04:20 PM (IST)

शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) के जन्मदिन पर बॉलीवुड सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अक्षय कुमार ने एक थ्रोबैक ...और पढ़ें

शाह रुख के जन्मदिन पर अक्षय का खास पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

शाह रुख के जन्मदिन पर अक्षय का खास पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 60 साल के हुए शाह रुख खान

  2. किंग में नजर आएंगे शाह रुख

  3. फिल्म से शाह रुख का पहला लुक आउट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कौन कहेगा बॉलीवुड पर राज करने वाले बादशाह शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) 60 साल के हो गए हैं। यहां तक कि उनके करीबी दोस्त भी कहते हैं कि वह 60 के नहीं लगते हैं। आज अभिनेता का जन्मदिन है और इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

शाह रुख खान के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाइयां आ रही हैं। यहां तक कि सेलिब्रिटीज भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब अक्षय ने भी SRK के लिए एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है।

शाह रुख के लिए अक्षय का पोस्ट

अक्षय कुमार ने शाह रुख खान के साथ एक्स हैंडल पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। शाह रुख ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक चश्मा लगाया है, वहीं अक्षय व्हाइट टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने शाह रुख की उम्र पर बात की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आपके खास दिन पर ढेर सारी बधाई शाह रुख। वैसे तू कहीं से भी 60 का लगता नहीं है। शक्ल से 40, अक्ल से 120। जन्मदिन मुबारक हो दोस्त। खुश रहो।"

यह भी पढ़ें- 90s की क्वीन थी ये एक्ट्रेस, एक्सीडेंट-कैंसर बना करियर में रोड़ा... Aamir Khan संग चंद सेकंड के Ad से बन गई थीं स्टार

 

 

काजोल ने SRK को दी ये सलाह

शाह रुख खान की बेस्ट फ्रेंड काजोल (Kajol) ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने SRK के साथ दो फनी फोटोज शेयर की हैं और अपने खास दोस्त को एक सलाह दी है। काजोल ने लिखा, "एक अच्छी जिंदगी जीने के लिए 60वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

 

 

काजोल ने आगे लिखा, "आज के लिए सलाह। मोमबत्तियां मत गिनना। फिर से 29 साल के होने की शुभकामनाएं। आपके और आपके परिवार के लिए सभी अच्छी चीजों की कामना करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो।"

यह भी पढ़ें- King Title Reveal : डर नहीं, दहशत हूं... Shah Rukh Khan ने किया खून-खराबा, झक्कास है 'किंग' की पहली झलक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।