Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Akshay Kumar ने राजपाल यादव के साथ किया प्रैंक, Welcome To the Jungle के सेट से वायरल हुई तस्वीर

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 07:00 PM (IST)

    अक्षय कुमार ने 'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर राजपाल यादव के साथ एक मजेदार प्रैंक किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To the Jungle) के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने को-स्टार राजपाल यादव के साथ एक प्रैंक किया जिसे देखकर हर कोई पेट पकड़कर हंसने लगेगा।

    इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- 'राजपाल यादव को अपनी हॉर्सपावर दिखाना मजेदार पल था। वेलकम टू द जंगल आपके इमेजिनेशन से भी ज्यादा जंगली है। अक्षय कुमार का ये कमेंट इशारा कर रहा था कि उनकी अपकमिंग फिल्म काफी ज्यादा मजेदार होने वाली है।'

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla OTT: ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार अक्षय कुमार की हॉरर कामेडी, कब और कहां होगी रिलीज?

    हैरान रह गए राजपाल यादव

    एक्टर ने इंस्टाग्राम पर 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से एक बिहाइंड द सीन क्लिप पोस्ट की। वीडियो में राजपाल यादव एक बाड़ के पास खड़े नजर आते हैं, तभी अक्षय उनके पीछे एक घोड़ा लेकर आते हैं। घोड़ा राजपाल की विग को कुतरने लगता है। एक्टर को पता नहीं होता है कि उनके पीछे क्या हो रहा है और वो पूरी तरह से चौंक जाते हैं।

    इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। परेश रावल को भी इस फ्रेम में देखा गया। वहीं लंबे समय बाद इस तिकड़ी को इस तरह देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    मल्टी स्टारर फिल्म है वेलकम टू द जंगल

    अहमद खान द्वारा निर्देशित, वेलकम टू द जंगल एक मल्टी-स्टारर फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, किरण कुमार, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, नवाब शाह, उर्वशी रौतेला, पुनीत इस्सर, अर्जुन फिरोज खान, दिवंगत पंकज धीर, सुदेश बेरी, हेमंत पांडे, जाकिर हुसैन, सयाजी शिंदे और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Ucha Lamba Kad Forever Song: कटरीना को छोड़ दिशा संग अक्षय ने लगाए ठुमके, 'ऊंचा लंबा कद' का नया वर्जन रिलीज

    खबरें और भी