विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sarfira: इस बार 'सरफिरा' होगा अक्षय कुमार का अंदाज, एक्टर ने की नए प्रोजेक्ट की घोषणा, रिलीज डेट आउट

Published: Tue, 13 Feb 2024 12:33 PM (IST)

Sarfira एक्शन और एडवेंचर के बाद अक्षय कुमार का अंदाज अब सरफिरा होने वाला है। एक्टर ने 13 फरवरी को ...और पढ़ें

इस बार 'सरफिरा' होगा अक्षय कुमार का अंदाज, (X Image)
इस बार 'सरफिरा' होगा अक्षय कुमार का अंदाज, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार साल 2024 में धमाल करने के लिए कमर कस चुके हैं। एक्टर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां पहले ही चर्चा में बनी हुई थी। इस बीच अक्षय कुमार ने अब अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है। खिलाड़ी कुमार की इस फिल्म का नाम 'सरफिरा' है।

एक्शन और एडवेंचर के बाद अक्षय कुमार का अंदाज अब 'सरफिरा' होने वाला है। एक्टर ने 13 फरवरी को फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो जारी किया है।

यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3: विद्या बालन के बाद अक्षय कुमार की 'भूल भुलैया 3' में एंट्री? डायरेक्टर ने कास्टिंग पर किया खुलासा

नेशनल अवॉर्ड से जुड़ा है 'सरफिरा' का तार

अक्षय कुमार स्टारर 'सरफिरा' बेहद खास होने वाली है, क्योंकि ये नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'सोरारई पोटरु' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में तमिल स्टारर सूर्या ने लीड रोल निभाया था। फिल्म के लिए उन्हें बीते साल बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं, अब अक्षय इस शानदार फिल्म का हिंदी रीमेक लेकर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म ?

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर 'सरफिरा' का वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने रिलीज डेट की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, "इतना बड़ा सपना देखों, वो तुम्हें पागल बुलाए! 'सरफिरा' सिनेमाघरों में 12 जुलाई, 2024 को रिलीज हो रही है।"

कैसी है 'सरफिरा' की स्टारकास्ट ?

'सरफिरा' में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में टीवी एक्टर राधिका मदान हैं। इनके अलावा फिल्म में परेश रावल और सीमा बिस्वास भी अहम किरदारों में शामिल हैं। 'सरफिरा' का डायरेक्शन सुधा कोंगारा प्रसाद कर रही हैं, जिन्होंने तमिल वर्जन का निर्देशन भी किया था।

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने शुरू की इस साउथ फिल्म के रीमेक की शूटिंग, राधिका मदान बनेगी उनकी हीरोइन

अक्षय की आने वाली फिल्में

अक्षय कुमार एक साल में बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट्स करने के लिए जाने जाते हैं। 2024 में भी उनका कुछ ऐसा ही प्लान है। ईद के मौके पर अक्षय कुमार फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' लेकर आ रहे हैं। इसके  कुछ महीनों बाद एक्टर थिएटर्स में 'सरफिरा' के साथ वापसी करेंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।