Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshay Kumar Kedarnath Video: केदारनाथ धाम पहुंचे अक्षय, दर्शन के बाद एक्टर ने लगाए भोलेनाथ के जयकारे

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Tue, 23 May 2023 02:13 PM (IST)

    Akshay Kumar Kedarnath Video मंगलवार 23 मई की सुबह अक्षय कुमार ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए जिसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। वहीं अ ...और पढ़ें

    Akshay Kumar, Kedarnath Dham, Photo Credit Instagram
    Akshay Kumar, Kedarnath Dham, Photo Credit Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Akshay Kumar Kedarnath Video: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को घूमने का बहुत शोक है। वह जब भी अपनी फिल्म्स की शूटिंग के फ्री होते हैं तो परिवार या फिर अकेले ही घूमने निकल जाते है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

    एक्टर इन दिनों उत्तराखंड में है। मंगलवार सुबह अक्षय ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, जिसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक्टर की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है।

    केदारनाथ पहुंचे अक्षय कुमार

    मंगलवार सुबह-सुबह अक्षय कुमार पुलिस सुरक्षा के बीच केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने दर्शन कर बाबा केदार की पूजा अर्चना की। इस वीडियो में देख सकते है। मंदिर बाहर आने के बाद एक्टर ने 'जय भोलेनाथ' के जयकारे भी लगाए।  अक्षय कुमार की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ नजर आ रही है। एक्टर के आस-पास कड़ी सुरक्षा की गई है। इस दौरान एक्ट्रेस ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sukanta Polley (@spkhiladi)

    देहरादून में कर रहे है फिल्म की शूटिंग

    खबरों के मुताबिक इन दिनों अक्षय कुमार अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून पहुंचे थे। ऐसे में मंगलवार को वह हेलीपैड से केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे। बताया जा रहा है कि देहरादून के बाद एक्टर दो दिन के लिए रुड़की में भी शूटिंग के लिए रुकेंगे।

    अक्षय की आने वाली फिल्म

    एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करे तो जल्द ही पूजा एंटरटेनमेंट के प्रोडक्शन में बन रही बड़े मियां छोटे मियां में नजर आने वाले है। इस मूवी में पहली बार दो सुपरस्टार नजर आएंगे। अक्षय के साथ टाइग श्रॉफ भी नजर आने वाले है। फिल्म 2024 ईद पर रिलीज हो रही है।

    खबरें और भी