Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    25 साल पहले दामाद Akshay Kumar के सामने डिंपल ने खोला था बेटी का ये राज, अब एक्टर बोले- 'मेरी सास झूठ...'

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 03:35 PM (IST)

    अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें 25 साल पहले ही अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना का एक राज पता चल गया था जिसे खुद उनकी सास डि ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार ने बीवी की अजीब हरकतों पर किया कमेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    अक्षय कुमार ने बीवी की अजीब हरकतों पर किया कमेंट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार बी-टाउन के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं जिनकी लव स्टोरी किसी से छुपी नहीं है। मेला मूवी के बाद राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल ने फिल्मी दुनिया को गुडबाय कह दिया और अक्षय से शादी रचा ली।

    जब अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना से शादी रचाने जा रहे थे, उस वक्त उनकी सास और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) ने अपने दामाद से बेटी को लेकर एक राज खोला था। अब शादी की 25वीं सालगिरह के मौके पर अपनी बीवी के उस राज को फैंस के साथ शेयर किया है।

    अक्षय ने शेयर किया ट्विंकल का फनी वीडियो

    अक्षय कुमार ने 17 जनवरी 2026 को 25वीं मैरिज एनिवर्सरी पर ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो शेयर किया है। क्लिप में एक्ट्रेस ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में फनी वॉक कर रही हैं। बैकग्राउंड में 'रंबा हो हो हो' गाना बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने बताया कि शादी के वक्त डिंपल ने उनसे बेटी ट्विंकल के बारे में उनसे क्या कहा था।

    अक्षय कुमार से सास नहीं कही थी ये बात

    अक्षय कुमार ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "जब 2001 में इस दिन हमारी शादी हुई थी, तो उनकी मां ने कहा था, 'बेटा, सबसे अजीब सिचुएशन में भी जोर से हंसने के लिए तैयार रहना क्योंकि वह बिल्कुल ऐसा ही करेगी। 25 साल हो गए और मुझे पता है कि मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती हैं। उनकी बेटी तो सीधे चलती भी नहीं है। उन्हें जिंदगी में नाचना ज्यादा पसंद है।पहले दिन से लेकर पच्चीसवें साल तक, मेरी उस लेडी को चीयर्स जो मुझे हंसाती रहती है, सोचने पर मजबूर करती है और कभी-कभी थोड़ा परेशान भी करती है। हैप्पी एनिवर्सरी टीना। 25 साल की दीवानगी जिसे हम दोनों प्यार करते हैं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मां को लेकर Twinkle Khanna का ये बयान सुनकर लगेगा शॉक, कहीं टूट न जाए डिम्पल कपाड़िया का दिल

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    ट्विंकल और अक्षय कुमार की लव स्टोरी

    ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की पहली मुलाकात एक मैगजीन शूट के दौरान हुई थी। फिर दोनों ने इंटरनेशनल खिलाड़ी में साथ काम किया था। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2001 में दोनों ने शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे हैं- आरव और नितारा। दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Twinkle Khanna ने केक नहीं परफ्यूम के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, क्या है इसके पीछे की वजह?