विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sarfira Review: क्या सरफिरा साबित होगी अक्षय कुमार के डूबते करियर के लिए पतवार? राधिका मदान की भी हो रही तारीफ

Published: Fri, 12 Jul 2024 11:14 AM (IST)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की इस साल की दूसरी फिल्म सरफिरा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म एक्टर ...और पढ़ें

अक्षय कुमार सरफिरा ट्विटर रिव्यू (Photo: Instagram)
अक्षय कुमार सरफिरा ट्विटर रिव्यू (Photo: Instagram)

HighLights

  1. बड़े मियां छोटे मियां के बाद साल की दूसरी फिल्म
  2. राधिका मदान हैं लीड एक्ट्रेस
  3. अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस शानदार है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में आपको परेश रावल और राधिका मदान भी नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में सुपरस्टार सूर्या का कैमियो भी है। 'सरफिरा' 2020 में आई तमिल फिल्म सोरारई पोटरू की ऑफिशियल रीमेक है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के प्रिव्यू के बाद परिवार और दोस्तों के लिए दिल्ली में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी जहां दर्शकों से इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। मूवी में लोग राधिका मदान की एक्टिंग की भी काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं।

लोगों ने की तारीफ

एक यूजर ने लिखा, "माइंडलेस एक्शन फिल्मों की दुनिया में सरफिरा ताजी हवा का झोंका है। जस्ट वॉच इट। बहुत अच्छा। #अक्षय कुमार इज बैक । ब्लॉकबस्टर #सरफिरा अवश्य जाएं और देखें"।

एक अन्य यूजर ने लिखा, "#सरफिरा सरप्राइज #अक्षयकुमार हिट लोडिंग। अक्षयकुमार ने खूबसूरती से अभिनय और प्रदर्शन किया #सरफिरा।"#परेश रावल भी अपनी भूमिका में अच्छे लग रहे हैं। हर अभिनेता ने अच्छा काम किया लेकिन #सूर्या कैमियो ने शो चुरा लिया। कुल मिलाकर, फिल्म काफी अच्छी है।"

यह भी पढ़ें: Sarfira के साथ अक्षय कुमार फिर बनेंगे बॉक्स ऑफिस के सरताज? इस हिट फॉर्मूला के साथ बनी है फिल्म

एक दूसरे यूजर ने लिखा, "सरफिरा को बहुत ही पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं। इस फिल्म में खिलाड़ी कुमार की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इसे खिलाड़ी कुमार का कमबैक बता रहे हैं।"

#AkshayKumar ने अपनी फिल्म #Safira में मेन वर्जन के हीरो सूर्या को भी ओवरशैडो कर दिया है। इमोशन्स जो अक्षय कुमार लेकर आए है वह सूर्या नहीं कर पाए। काफी दिनों बाद अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग से रुलाते नजर आएंगे। जरूर देखे..

क्या है फिल्म की कहानी?

सरफिर को सुधा कोंगरा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार एक ऐसे व्यक्ति का है जो समाज के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ता है और अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। यह किरदार उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग है और दर्शकों को नया एक्सपीरियंस दे सकता है।

यह भी पढ़ें: Sarfira Review: कहानी एक 'सरफिरे' की, जिसने आम आदमी को भी हवाई जहाज में बिठा दिया, अक्षय कुमार की जोरदार वापसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।