विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

YouTube पर इस देशभक्ति गीत ने मचाई धूम, 423 मिलियन व्यूज किए पार, सुनकर भर आएगा दिल

Updated: Mon, 26 Jan 2026 02:31 PM (IST)

देशभक्ति गीतों की बात ही अलग ही होती है, खासकर अगर स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस का मौका हो तब इन गीतों से देशभक्ति की भावना और भी ज्यादा मजबूत हो ज ...और पढ़ें

YouTube पर इस देशभक्ति गीत को मिले 423 मिलियन

YouTube पर इस देशभक्ति गीत को मिले 423 मिलियन 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 77वें गणतंत्र दिवस पर देश का हर नागरिक अपनी तरह से सेलिब्रेट करता है। बच्चे स्कूल जाते हैं और परेड में शामिल होते हैं। वहीं कई दफ्तरों में फ्लैग होस्टिंग होती। बड़े घर पर बैठकर अखबारों में देशभक्ति के किस्से पढ़ते हैं या कर्तव्य पथ की लाइव परेड देख रहे होते हैं। लेकिन इन सबमें संगीत सबसे कॉमन होता है जिसके बिना परेड से लेकर स्कूल के सेलिब्रेशन तक सब फीके लगते हैं।

अच्छी बात ये है कि बॉलीवुड में देशभक्ति पर कई बेहतरीन गीत लिखे गए हैं। जिनमें से एक के बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं। इस गीत के लिरिक्स से लेकर इसका म्यूजिक सबकुछ दिल को छूने वाले हैं।

kesari

यह भी पढ़ें- Republic Day Parade 2026 में संजय लीला भंसाली रचेंगे इतिहास, 77 साल में पहली बार इंडियन सिनेमा की निकलेगी झांकी

7 पहले रिलीज हुआ ये गीत

यह गीत 7 साल पहले यानि 2019 में रिलीज हुआ और कुछ ही वक्त में इसने उस साल 100 मिलियन व्यूज पार कर लिए थे। किसी भी गीत के लिए एक बड़ी बात होती है। इतना ही नहीं दर्शकों के साथ-साथ इसे क्रिटीक्स ने भी सराहा और इस गीत को गाने के लिए प्लेबैक सिंगर को नेशनल अवॉर्ड तक से सम्मानित किया गया।

kesari (3)

किसने बनाया ये गीत

इस गीत को जाने माने म्यूजिशियन मनोज मुंतशिर ने लिखा है वहीं बी प्राक ने इसे गाया है। इस देशभक्ति गीत को आवाज देने के लिए सिंगर को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का 67वां नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसका फीमेल वर्जन परिणीति चोपड़ा ने गाया था जिसे भी काफी सराहा गया।

kesari (4)

कौन सा है ये गाना

ये देशभक्ति गीत फिल्म केसरी (Kesari) का तेरी मिट्टी (Teri Mitti) है। जिसके बोल हैं- तेरी मिट्टी में मिल जावां, गुल बन के मैं खिल जावां, इतनी सी है दिल की आरजू। केसरी 2019 में रिलीज हुई थी जो 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई की सच्ची कहानी बताती है, जिसमें हवलदार ईशर सिंह (अक्षय कुमार) और ब्रिटिश इंडियन आर्मी के 21 सिख सैनिकों पर फोकस किया गया है।

 

इन सिख सैनिकों ने नॉर्थ-वेस्ट फ्रंटियर प्रोविंस में 10,000 अफगान कबीलों की भारी-भरकम फौज के खिलाफ बहादुरी से अपनी पोस्ट की रक्षा की। यह मिलिट्री इतिहास में एक मशहूर आखिरी लड़ाई थी जो जबरदस्त बहादुरी और बलिदान को दिखाती है। यह फिल्म उनके मुश्किल हालात में लड़ने को दिखाती है, जिसमें देशभक्ति और फर्ज को उजागर किया गया है।

यह भी पढ़ें- Sanjay Leela Bhansali ने कर्तव्य पथ पर उतारा सिनेमा, Republic Day की परेड में दिखाई 'भारत गाथा'