यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
OMG 2 New Poster: इस बार महादेव के रूप में नजर आएंगे अक्षय कुमार, 'गदर 2' को देंगे कड़ी टक्कर
OMG 2 New Poster 2012 में ओमजी यानी कि ओह माय गॉड रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की इस फिल्म को लोगों का मिक्स रिएक्शन मिला था। फिल्म खुद पर और भगवान पर भर ...और पढ़ें

HighLights
- अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'ओएमजी 2' का नया पोस्टर हुआ जारी
- अगस्त में रिलीज हो रही फिल्म
- भगवान शिव बने नजर आए अक्षय कुमार
नई दिल्ली, जेएनएन। OMG 2 New Poster: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पिछले कई दिनों से 'OMG 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से फिल्म की घोषणा हुई है, तब से फैंस में उन्हें एक बार फिर अलग रूप और अलग किरदार में देखने का उत्साह बढ़ गया है। अक्षय कुमार की यह अपकमिंग फिल्म अगस्त में रिलीज हो रही है।
फिल्म की रिलीज में सिर्फ एक महीने का वक्त बचा है। ऐसे में मेकर्स ने बस कुछ ही दिनों में 'ओएमजी 2' का टीजर जारी करने की घोषणा की है। इसी के साथ 'ओएमजी 2' से अक्षय कुमार का पहला लुक सामने आ गया है।
बस कुछ दिनों में आ रहा टीजर
नए पोस्टर में अक्षय कुमार को एकदम अलग अवतार में देखा जा सकता है। लंबी जटाओं, गले में भस्म और रुद्राक्ष की माला पहले अक्षय, भोलेनाथ के अवतार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने जानकारी दी कुछ ही दिनों में फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया जाएगा।
'ओएमजी 2' की रिलीज डेट का पहले ही ऐलान कर दिया गया है। फिल्म सनी देओल की 'गदर 2' के साथ क्लैश करते हुए 11 अगस्त को रिलीज होगी।
बस कुछ दिनों में…🙏#OMG2 in theatres on August 11.
Teaser Drops Soon. pic.twitter.com/62oLCPKkCa
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 3, 2023
पोस्टर पर आए इस तरह के रिएक्शन
इस पोस्टर पर फैंस ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन शेयर किए हैं। कुछ फैंस को भगवान भोले के रूप में अक्षय कुमार का लुक पसंद आया है। उन्होंने 'हर-हर महादेव' का कमेंट पोस्ट किया है। वहीं, कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहले ही आगाह कर दिया है कि 'ओएमजी 2' के मेकर्स 'आदिपुरुष' से कुछ सीखने की जरूर कोशिश करें।

खबरें और भी
एक ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि आदिपुरुष की तरह इसमें भी हमारे भगवान का मजाक नहीं उड़ाया जाएगा।' इसी तरह एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'उम्मीद करता हूँ कि इस फ़िल्म में सनातन धर्म की भावनाओं का पूर्ण रूप से सम्मान किया गया होगा। फ़िल्म के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ!'
पंकज त्रिपाठी ने भी शेयर किया पोस्टर
इसी फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी होंगे, जो कि कान्ति शरण मुदगल की भूमिका में दिखेंगे। उन्होंने भी पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फिल्म से उनका लुक नजर आ रहा है।

यौन शिक्षा पर आधारित होगी फिल्म?
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का सब्जेक्ट यौन शिक्षा पर आधारित होगा। फिल्म कथित तौर पर कोर्ट रूम ड्रामा होगी, जिसमें एक नागरिक कोर्ट में जाता है, और स्कूलों में यौन शिक्षा को अनिवार्य करने की मांग करता है।