Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kannappa रिलीज से पहले Akshay Kumar ने शेयर किया एक नया पोस्टर, भोलेबाबा बने नजर आए एक्टर

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 03:29 PM (IST)

    अक्षय कुमार की फिल्म कन्नप्पा अगले महीने 24 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए वो एक्टर ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार कन्नप्पा लुक वायरल (Photo: Instagram)
    अक्षय कुमार कन्नप्पा लुक वायरल (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. 25 अप्रैल को रिलीज होगी कन्नप्पा
    2. अक्षय कुमार करेंगे तेलुगु डेब्यू
    3. एक्टर ने शेयर किया लुक पोस्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बहुत जल्द फिल्म कन्नप्पा (Kannappa) से साउथ डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया जिसमें वो भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं। बहुत जल्द उनका ये लुक वायरल हो गया।

    फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

    कन्नपा 25 अप्रैल, 2025 को रिलीज होने वाली है। इसमें विष्णु मांचू, प्रभास, काजल अग्रवाल, मोहन बाबू, मधु और मोहनलाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में जो पोस्ट शेयर की है उसमें वो भगवान शिव के किरदार में नजर आ रहे हैं। फरवरी में इसका टीजर रिलीज किया गया था। टीजर में प्रभास को ‘दिव्य संरक्षक’ रुद्र के रूप में दिखाया गया था। इससे यह जानकारी मिली कि अक्षय कुमार अपनी तेलुगु डेब्यू में भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर रिलीज के बाद से ये काफी ज्यादा वायरल हुआ था इसमें भक्ति और बलिदान की एक ऐतिहासिक कथा की झलक दिखाई गई थी।

    यह भी पढ़ें: Kannappa Teaser: भगवान शिव के किरदार में Akshay Kumar और रुद्र बने Prabhas ने फैंस को किया हैरान

    विष्णु मांचू के है प्रोजेक्ट से अलग जुड़ाव

    विष्णु मांचू ने फिल्म में कन्नप्पा का किरदार निभाया है। फिल्म से अपने निजी जुड़ाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं है। यह एक निजी यात्रा है। मैं वर्तमान में भारत भर के सभी ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर रहा हूं, मैंने कन्नप्पा की कहानी के साथ एक गहरा, आध्यात्मिक बंधन महसूस किया है। यह अटूट आस्था और बलिदान की कहानी है जो आत्मा को छूती है। इस यात्रा में अक्षय कुमार, मोहनलाल और प्रभास जैसे आइकन का हमारे साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है, क्योंकि हमारा मानना ​​है कि भक्ति और दिव्य शक्ति से भरी यह कहानी दुनिया भर के हर व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। यह एक ऐसा संदेश है जो सीमाओं से परे है और मानवता के दिल से बात करता है।”

    क्या है फिल्म कन्नप्पा की कहानी?

    फिल्म में भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट भक्ति के लिए जाने जाने वाले उनके भक्त कन्नप्पा की कहानी दिखाई गई है। इसका डायरेक्शन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। वहीं एम मोहन बाबू इसके प्रोड्यूसर हैं। इससे पहले प्रभास ने भी रुद्र का अपना फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर में उन्हें एक साधु के वेश में दिखाया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'अगर मेरी भक्ति को कोई...' , Akshay Kumar ने 'महाकाल चलो' गाने में शिवलिंग को गले लगाने के विवाद पर दी सफाई