Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Akshay Kumar ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्तों संग शेयर किया फनी वीडियो, हाथ में वाइपर पकड़े लगाए ठुमके

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sun, 06 Aug 2023 04:40 PM (GMT+05:30)

    Akshay Kumar Share A Video on Friendship Day फ्रेंडशिप डे के मौके पर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस दौरान वह काफी अतर ...और पढ़ें

    akshay kumar, funny video friendship day 2023
    akshay kumar, funny video friendship day 2023

    HighLights

    1. दोस्तों के साथ अक्षय कुमार की मस्ती
    2. फ्रेंडशिप डे के मौके पर खिलाड़ी कुमार ने शेयर किया फनी वीडियो
    3. एक्ट्रेस असिन के पति राहुल शर्मा भी नजर आए

     नई दिल्ली, जेएनएन। Akshay Kumar Share A Video on Friendship Day: दोस्ती एक खूबसूरत रिश्ता है। देश भर में आज यानी 6 अगस्त को फ्रेंडशिप डे (Friendship Day) मनाया जा रहा है। ऐसे में हर कोई सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहा है। इस बीच अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा की है।

    अक्षय कुमार की दोस्तों के साथ मस्ती

    फ्रेंडशिप डे के मौके पर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस दौरान वह काफी अतरंगी अंदाज में नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं अक्षय इस वीडियो में अजीब सा डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन लिखा, 'दोस्तों के साथ मस्ती करने का कोई मुकाबला नहीं…।'

    इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उम्र या अवस्था क्या है, मेरे दोस्त मेरे अंदर के बच्चे को बाहर लाते हैं :) भगवान सभी को दोस्ती की खुशी का आशीर्वाद दें। इस वीडियो में अक्षय कुमार अपनों हाथों में वाइपर लिए 'क्या हुआ तेरा वादा' गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में अक्षय के साथ एक्ट्रेस असिन के पति राहुल शर्मा भी नजर आ रहे हैं। राहुल के हाथ में जिम बॉल नजर आ रही है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    'ओएमजी 2' में नजर आएंगे अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'ओएमजी 2' (OMG 2) को लेकर चर्चा में है। फिल्म की रिलीज को अब सिर्फ कुछ ही दिन बाकी हैं। यह फिल्म 2012 में आई 'ओह माय गॉड' की सीक्वल है। 'ओएमजी' में जहां अक्षय कुमार भगवान श्रीकृष्ण के रूप में नजर आए थे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    कहा जा रहा है कि 'ओएमजी 2' में वह भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को हाल ही में सेंसर बोर्ड ने 'ए' (सिर्फ एडल्ट के लिए) सर्टिफिकेट दिया है। बता दें कि यह फिल्म आगामी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अक्षय कुमार की लास्ट कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रहीं। अब अक्षय कुमार के फैंस फिल्म 'ओएमजी 2' से काफी उम्मीदें हैं।