Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अक्षय कुमार संग Shikhar Dhawan ने मिलाई ताल से ताल, Bade Miyan Chote Miyan के गाने पर किया जबरदस्त डांस

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 29 Feb 2024 05:35 PM (IST)

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म Bade Miyan Chote Miyan की चर्चा की इस तरफ जोरों-शोरो से चल रही है। इस फिल्म का लेटेस्ट सॉन्ग ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार और शिखर धवन का डांस कमाल (Photo Credit-Instagram)
    अक्षय कुमार और शिखर धवन का डांस कमाल (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. अक्षय कुमार और शिखर धवन का वीडियो आया सामने
    2. बड़े मियां छोटे मियां के गाने पर नाचे दोनों
    3. शिखर धवन के डांस मूव्स कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आने वाले समय में अक्षय कुमार फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। इस मूवी में उनके साथ अभिनेता Tiger Shroff भी अपने एक्शन से धूम मचाएंगे। फिल्म बडे़ मियां छोटे मियां को लेकर को काफी हाइप बना हुआ है। हाल ही में Bade Miyan Chote Miyan का लेटेस्ट सॉन्ग मस्त मलंग झूम रिलीज किया गया है।

    इस बीच सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और क्रिकेटर शिखर धवन का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें ये दोनों इस गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। 

    अक्षय कुमार संग जमकर नाचे शिखर धवन

    गुरुवार को अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के लेटेस्ट सॉन्ग मस्त मलंग झूम पर शानदार डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    इस वीडियो में ये दोनों एक दूसरे संग ताल से ताल मिलाकर गाने के सिग्नेचर स्टेप को हूबहू परफॉर्म कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में अक्षय कुमार ने लिखा है- चैंलेज कबूल किया छोटे टाइगर श्रॉफ, शिखर धवन आपका शुक्रिया जो आपने इसे ज्वाइन किया। अब कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और आलया एफ की बारी है। 

    इस तरह से अक्की ने बी टाउन की इन एक्ट्रेसेज को मस्त मलंग झूम पर डांस रील्स वीडियो बनाने क चैलैंज दिया है। सोशल मीडिया पर अक्षय और शिखर के इस डांस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस उनके वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी बड़े मियां छोटे मियां 

    फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का डायरेक्शन अली अब्बास जफर ने किया है। इससे पहले वह सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म टाइगर जिंदा है को बना चुके हैं। गौर करें उनकी अगली मूवी रिलीज डेट की तरफ तो अक्की और टाइगर की ये एक्शन थ्रिलर ईद 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    ये भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan का नया गाना 'मस्त मलंग झूम' रिलीज, अक्षय-टाइगर के साथ Sonakshi Sinha ने उड़ाया गर्दा