Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 सालों से रिलीज के लिए तरस रही हैं Akshay Kumar की दो मूवीज, धूमधाम से हुआ था एलान

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 04:45 PM (IST)

    सुपरस्टार अक्षय कुमार की दो बड़ी फिल्में ऐसी हैं, जो अनाउंसमेंट के 10 साल बाद भी रिलीज नहीं हो सकीं। ...और पढ़ें

    नहीं रिलीज हुई अक्षय की ये फिल्में (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    नहीं रिलीज हुई अक्षय की ये फिल्में (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. ठंडे बस्ते में गईं अक्षय कुमार की दो फिल्में

    2. 10 साल पहले हुई थी अनाउंसमेंट

    3. भूत बंगला में दिखेंगे अक्षय कुमार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार को हिंदी सिनेमा के वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर जाना जाता है। 3 दशक से ज्यादा लंबे करियर में अक्की ने एक से बढ़कर एक मूवीज के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। लेकिन दो फिल्में ऐसी रहीं, जिनका एलान तो बड़े ही धूम-धाम तरीके से हुआ था, लेकिन वे कभी भी बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो सकीं। 

    ऐसे में आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की वह दो बड़ी मूवीज कौन सी रहीं, जो थिएटर्स में रिलीज के लिए पिछले 10 सालों से तरस रही हैं। 

    ठंडे बस्ते में गईं अक्षय की ये फिल्में

    मौजूदा समय में अक्षय कुमार का नाम हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस मूवी के जरिए वह 14 सालों बाद निर्देशक प्रियदर्शन संग वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन शायद आपको याद हो कि साल 2016 में अक्षय कुमार की एक बड़ी फिल्म क्रैक का एलान हुआ था, जिसके फर्स्ट लुक पोस्टर पर डायरेक्टर नीरज पांडे का नाम मौजूद था।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के कहर के बीच टल सकती है अक्षय कुमार की Bhooth Bangla? क्या है नई रिलीज डेट

    akshaykumar (1)

    क्रैक की रिलीज डेट 2017 तय की गई थी। एक दशक बाद भी इस मूवी पर ना कोई अपडेट आया और नहीं रिलीज हुई। क्रैक के अलावा 2021 में अक्षय कुमार स्टारर मूवी गोरखा का एलान हुआ था, जिसके डायरेक्टर आनंद एल राय थे। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आया था।

    akshaykumar (2)

    लेकिन 5 साल से इस मूवी पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इससे ये साफ साबित होता है कि अक्षय की क्रैक और गोरखा ठंडे बस्ते में चली गई हैं और ये कभी भी बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं होगीं। बीच में खबर आई थी की अक्की ने गोरखा को खुद ही छोड़ दिया था, हालांकि, इसके बारे में कोई आधिरकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।

    खबरें और भी

    भूत बंगला में अक्की का पुराना अंदाज

    निर्देशक प्रियदर्शन संग गरम-मसाला, भूल भुलैया और दे दनादन जैसी कई कल्ट कॉमेडी फिल्में करने वाली अक्षय कुमार भूत बंगला के जरिए एक बार फिर कॉमेडी जॉनर में वापसी करने जा रहे हैं। हॉरर कॉमेडी का मजेदार टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। बता दें कि 10 अप्रैल 2026 को भूत बंगला थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- सालों बाद हुआ एक्स लवर्स Shilpa और Akshay Kumar का मिलन, फैंस ने कहा- 'अब एक फिल्म तो बनती है'