यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पैपराजी को देख अक्षय कुमार और Tiger Shroff ने छिपाया मुंह, यूजर्स का ठनका दिमाग, बोले- 'क्या कांड कर दिया'
Bade Miyan Chote Miyan अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी बहुत फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में एक साथ नजर आने वाली हैं। काफी समय से इन दोनों इस मूवी ...और पढ़ें

HighLights
- सामने आया अक्षय और टाइगर का वीडियो
- बड़े मियां छोटे मियां में दोनों कलाकार एक साथ
- जल्द ही सिनेमाघरों में होगी रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो एक्शन किंग हैं। जल्द ही ये दोनों कलाकार डायरेक्टर अली अब्बास जफर की एक्शन थ्रिलर मूवी बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) में एक साथ दिखने वाले हैं। मौजूदा समय में ये दोनों सुपरस्टार इस मूवी के प्रमोशन में लगे हुए हैं।
इस दौरान अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय और टाइगर पैपराजी को देखकर मुंह छिपाते हुए नजर आ रहे हैं। इसको लेकर अब फैंस ने तरह-तरह के सवाल पूछना शुरू कर दिया गया है।
सामने आया अक्षय और टाइगर का लेटेस्ट वीडियो
बड़े मियां छोटे मियां के प्रमोशन को मद्देनजर रखते हुए अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अलग-अलग तरह के तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में ये दोनों लखनऊ में अपनी मूवी को प्रमोट करने पहुंचे, जहां उन्होंने स्टाइल में केबल तारों की मदद से हवाई एंट्री ली।

इसके बाद अब इनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमे सेलेब्स फोटोग्राफर पल्लव पालीवाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पैपराजी को देख कर पहले अपना-अपना चेहरा शर्ट और टी शर्ट से छिपाते हुए नजर आते हैं।
खबरें और भी
View this post on Instagram
हालांकि बाद में वह हंसते हुए अपना फेस दिखाते हैं और एक दूसरे हाथ मिलाते हैं। हालांकि अक्षय और टाइगर के इस वीडियो के देखकर फैंस का माथा ठनक गया है और उन्होंने सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं।

.jpg)
यूजर्स ने वीडियो देख दिए ऐसे रिएक्शंस
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर्स ने लिखा है- ऐसा क्या कांड कर दिया है, जो अब मुंह छुपाना पड़ रहा है। तो वहीं दूसरे यूजर्स का मानना है- पहले ऐसे काम ही क्यों करते हो जो बाद में मुंह छिपाना पड़े। इस तरह से नेटिजंस तमाम तरह से रिएक्शंस दे रहे हैं।