Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खिलाड़ी कुमार के साथ 6 साल बाद वापसी कर रही एक्ट्रेस, एक दशक बाद अनीस बाजमी ने थामा हाथ

    Updated: Sat, 20 Dec 2025 04:01 PM (IST)

    भूल भुलैया फेम एक्ट्रेस लंबे समय बाद अनीस बज्मी की आगामी फिल्म से वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे, जिससे यह ...और पढ़ें

    अक्षय कुमार के साथ नजर आएगी ये एक्ट्रेस (फोटो-इंस्टाग्राम)

    अक्षय कुमार के साथ नजर आएगी ये एक्ट्रेस (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विद्या बालन ने लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूरी बना रखी है। उन्हें आखिरी बार भूल भुलैया 3 में देखा गया था। इसके बाद से ही एक्ट्रेस के फैन्स लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

    वहीं अब खबर आ रही है कि विद्या बालन के हाथों एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। अनीस बाजमी उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म में कास्ट करना चाहते हैं। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक तय नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें- धुरंधर के बाद Akshaye Khanna की चमकी किस्मत, हाथ लगा 19 साल पुरानी कॉमेडी फिल्म का सीक्वल?

    14 साल बाद अनीस बाजमी के साथ आएंगे नजर

    इस फिल्म में विद्या बालन के अपोजिट अक्षय कुमार को कास्ट किया जाएगा। इस तरह साल 2011 के बाद से अनीस और अक्षय की जोड़ी 14 साल बाद साथ आ रही है। दोनों ने इससे पहले थैंक्यू में साथ काम किया था।

    Akshay (45)

    विद्या बालन से जुड़े एक सूत्र ने जानकारी दी कि विद्या बालन ने इसके लिए साइन कर लिया है। उसने कहा, “अक्षय और विद्या एक अभिनेता के तौर पर बहुत अच्छी केमिस्ट्री शेयर करते हैं,जैसा कि पहले हेय बेबी (2007), भूल भुलैया (2007) और मिशन मंगल जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। ऑफ स्क्रीन भी उनके बीच अच्छे संबंध हैं।

    अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में

    यही कारण है कि जब विद्या का नाम सामने आया तो टीम में सभी ने तुरंत हां कह दी। कहानी में दो महिला कलाकार होंगी और उनमें से एक विद्या होंगी।” अक्षय और विद्या मिशन मंगल के छह साल बाद एक साथ नजर आएंगे। इस समय अक्षय कुमार के पास पहले ही तीन फिल्में हैं जिनमें वेलकम टू जंगल, भूत बंगला और हैवान शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के लिए लौट रहे हैं 'खिलाड़ी भैया', Akshay Kumar को मिला टीवी पर सबसे अलग रियलिटी शो?